• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरफ्तारी से बचने के लिए पहलवान सुशील ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sushil Wrestler

Sushil Wrestler

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में सागर हत्‍या कांड मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने अब ग‍िरफ्तारी से बचने के ल‍िए न‍िचली अदालत में अग्र‍िम जमानत याच‍िका दायर की है।

आपको बता दें क‍ि सोमवार को द‍िल्‍ली पुल‍िस ने सुशील कुमार की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम देने की थी।

पहलवान सुशील कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए रोहिणी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट सुबह 10.30 बजे सुशील की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा। एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि इस मामले में फरार चल रहे कुमार के साथी अजय कुमार की गिरफ्तारी पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पिछले सप्ताह दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे।

CBI कस्टडी में शोभन चटर्जी व मदन मित्रा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं। यह झगड़ा दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सुशील कुमार का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है और वह फरार है, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुशील को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे गए थे।

नारदा केस मामले में देर रात जेल लाए गए TMC के चारों नेता

पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े के समय सुशील वहां मौजूद था। पिछले मंगलवार की रात को उत्तर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में 23 साल के सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें उसकी (सागर की) मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस विवाद में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस हरियाणा के झज्जर के रहने वाले प्रिंस दलाल (24) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Tags: chhtrasal stadium murder casedelhi newssports newswrestler murder casewrestler Sushil
Previous Post

CBI कस्टडी में शोभन चटर्जी व मदन मित्रा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ के कपाट, 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugar
फैशन/शैली

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

06/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Next Post
badrinath dham

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ के कपाट, 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

भाजपा सरकार के बजट में किसानों की कोई चर्चा नहीं : अखिलेश

01/02/2021
Valmiki Jayanti

वाल्मिकि जयंती आज, जानें पूजा विधि और धार्मिक महत्व

17/10/2024

फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल, कहा- चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version