Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Xiaomi की सबब्रांड रेडमी की Note 10 सीरीज ने रचा इतिहास

Xiaomi's sub-brand Redmi Mi Note 10 series created history

Xiaomi's sub-brand Redmi Mi Note 10 series created history

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi India ने मार्च की शुरुआत में भारत में Redmi Note 10 सीरीज़ को लॉन्च किया था। जिसके बाद हैंडसेट की सेल उस महीने के मिड में शुरू हुई थी। शुरुआत में, कंपनी ने केवल तीन मॉडल पेश किए। इसके बाद मई के मिड में कंपनी ने इस सीरीज का देश में चौथा मॉडल लॉन्च किया। अब इस सीरीज के स्मार्टफोन्स ने भारत में बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

3 महीने में 20 लाख से अधिक यूनिट्स की सेल Xiaomi India के प्रबंध निदेशक, मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Redmi Note 10 सीरीज़ की भारत में 2 मिलियन यानी 20 लाख से अधिक यूनिट्स की सेल हुई। कंपनी ने अपने शुरुआती डेब्यू से तीन महीने के भीतर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के Redmi Note 10 सीरीज स्मार्टफोन बेचने में कामयाबी हासिल की है।

भारत में 24 जून को दस्तक देंगे Realme Buds Q2, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

COVID-19 की दूसरी लहर के बावजूद बेच डाले लाखों फोन ये आंकड़े वाकई शानदार हैं। जैन यह भी कहते हैं कि अगर रेडमी नोट एक अलग स्वतंत्र ब्रांड होता, तो यह भारत में तीसरा या चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड होता। बता दें कि Xiaomi भारत में अपने Redmi ब्रांड के लिए जाना जाता है, विशेष रूप से Redmi Note सीरीज के लिए। यही वजह है की कंपनी ने देश में आई COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के बावजूद कम समय में Redmi Note 10 सीरीज़ के लाखों फोन बेच डाले। Redmi Note 10 सीरीज में ये फोन हैं शामिल भारत में Redmi Note 10 लाइनअप में चार डिवाइस शामिल हैं, जो Redmi Note 10, Redmi Note 10S, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 Pro Max हैं।

 

Exit mobile version