• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यशवर्धन सिन्हा बने मुख्य सूचना आयुक्त, तीन चुनाव आयुक्तों ने ली शपथ

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
यशवर्धन सिन्हा बने मुख्य सूचना आयुक्त

यशवर्धन सिन्हा बने मुख्य सूचना आयुक्त

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । यशवर्धन कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के तौर पर शपथ ली है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में दी गई है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सिन्हा को शपथ दिलाई। इस साल 26 अगस्त को बिमल जुल्का का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो महीने से ज्यादा समय से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा था।

भारतीय तटरक्षक बलों ने 12 म्यांमार नागरिकों समेत एक नाव को पकड़ा

सिन्हा ने एक जनवरी 2019 को सूचना आयुक्त का पद संभाला था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। बतौर सीआईसी, 62 वर्षीय सिन्हा का कार्यकाल करीब तीन वर्षों का होगा। सीआईसी या सूचना आयुक्त की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए की जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति द्वारा सिन्हा का चयन किया गया है। मोदी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और गृह मंत्री अमित शाह इस समिति के सदस्य हैं। सिन्हा के अलावा इस समिति ने पत्रकार उदय माहुरकर, पूर्व श्रम सचिव हीरा लाल सामारिया और पूर्व उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक सरोज पुन्हानी को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी। अपने शपथ ग्रहण के बाद सिन्हा ने इन तीन लोगों को शपथ दिलाई।

अगर बगैर कुर्बानी बकरीद तो फिर दिवाली में नहीं होगी आतिशबाजी : साक्षी महाराज

माहुरकर, सामारिया और पुन्हानी के शामिल होने के साथ ही सूचना आयुक्तों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी जबकि उनकी स्वीकृत क्षमता 10 है। इस समय वनाजा एन सरना, नीरज कुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र और अमिता पांडोवे अन्य सूचना आयुक्त हैं। सूचना आयोग में अब भी तीन सूचना आयुक्तों के पद खाली है। सूचना का अधिकार कानून के तहत मुख्य सूचना आयुक्त के साथ इस संस्था में कुल 10 सूचना आयुक्त होने चाहिए।

देवरिया : सदर सीट के लिए 10 नवंबर को मतगणना, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

नवनियुक्त सूचना आयुक्त माहुरकर एक प्रमुख मीडिया संस्थान के साथ वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं। वह गुजरात के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्वविज्ञान में स्नातक हैं। सामारिया तेलंगाना कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह सितंबर में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। पुन्हानी, 1984 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएएस) अधिकारी रहे हैं।

Tags: amit shahbjpChief Information Commissionerciccongressnarendra modiPMORam Nath KovindYashvardhan Kumar Sinha
Previous Post

देवरिया : सदर सीट के लिए 10 नवंबर को मतगणना, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Next Post

घरेलू विवाद के चलते डंडा मारकर पत्नी की हत्या, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Fried Rice
Main Slider

बासी चीज से बनाएं ये डिश, नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन

10/03/2026
Bed
Main Slider

बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, घिर जाएंगे आर्थिक तंगी से

10/03/2026
Sheetla Ashtami
धर्म

शीतला अष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व

10/03/2026
Laddu Gopal
Main Slider

घर में विराजे लड्डू गोपाल को इस तरह लगाएं भोग, जानें नियम

10/03/2026
Shitala Ashtami
Main Slider

शीतला अष्टमी पर लगाया जाता है बासी खाने का भोग, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

10/03/2026
Next Post
double murder

घरेलू विवाद के चलते डंडा मारकर पत्नी की हत्या, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar, Lalu Yadav

‘… अब हमेशा साथ रहेंगे’, लालू के ऑफर पर बोले नीतीश

04/01/2025
PM Kisan Yojana

आने वाली है पीएम किसान की 13वीं किस्त! लिस्ट में चेक करें अपना नाम

09/02/2023
bada mangal

हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

12/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version