• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकी यासीन मलिक का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व पीएम को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
19/09/2025
in राजनीति, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Yasin Malik

Yasin Malik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के आतंकवादी यासीन मलिक (Yasin Malik) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh)  को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। मलिक ने कहा कि उसने पूर्व पीएम के कहने पर 2006 में पाकिस्तान में 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सहिद से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं, इसको लेकर पीएम ने मेरा आभार भी व्यक्त किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मलिक (Yasin Malik) द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे के हवाले से यह जानकारी दी है। जिसमें मलिक ने बताया कि 2006 में उसने हाफिज से मुलाकात की थी। यह मुलाकात उसकी व्यक्तिगत नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान के साथ गुप्त शांति प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ भारतीय खुफिया अधिकारियों के अनुरोध पर हुई थी।

खुफिया विभाग के प्रमुख ने की थी मुलाकात

मलिक (Yasin Malik) ने कहा की 2005 में कश्मीर में विनाशकारी भूकंप आया था इसके बाद वो पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले खुफिया ब्यूरो (आईबी) के तत्कालीन विशेष निदेशक वी केजोशी ने दिल्ली में उससे मिले थे।मलिक ने दावा किया कि जोशी ने मलिक से पाकिस्तान यात्रा का पूरा लाभ उठाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा से भारत को फायदा पहुंचना चाहिए।हलफनामे में यह दावा किया गया है कि पूर्व आईबी प्रमुख ने मलिक से शीर्ष पाकिस्तानी नेताओं, सईद और आतंकवादी हस्तियों के साथ बातचीत करने को कहा था ताकि तत्कालीन प्रधानमंत्री सिंह के शांति प्रयासों का समर्थन किया जा सके।

 भारत सरकार ने तब मोहरा बनाया- मलिक (Yasin Malik)

मलिक (Yasin Malik) ने हलफनामे में यह भी दावा किया है कि उसे साफ-साफ कहा गया था कि पाकिस्तान से बातचीत का सकरात्मक परिणाम तब तक नहीं दिखेगा, जब तक आतंकवादी नेताओं को भी उसमें शामिल नहीं किया जाता। मालिक ने बताया कि भारत सरकार के शिफारिश पर वह पाकिस्तान में सईद और अन्य लोगों से मिलने को तैयार हुआ था। सईद ने उसके कहने पर जिहादी समूहों का एक सम्मेलन किया। इसमें उसे आतंकवादियों से शांत रहने कि अपील किया । अपने हलफनामे में मलिक ने यह भी दावा किया कि इस मुलाकात को लेकर भारत सरकार ने उसे मोहरा बनाया। इसी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। उसके साथ पूरी तरह से विश्वासघात हुआ।

मलिक (Yasin Malik) ने कहा- यह आधिकारिक मुलाकात थी

बता दें कि मलिक (Yasin Malik) ने दावा किया कि सईद से उसकी मुलाकात भारत सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से स्वीकृत थी, जिसे बाद में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। अपने हलफनामे में मलिक ने एक और चौंकाने वाला दावा किया।मलिक ने कहा कि पाकिस्तान से भारत लौटने के बाद उसने आईबी अधिकारियों पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पूरी बात सुनने के बाद उसे सीधे प्रधानमंत्री से मिलने को कहा गया था।इसके बाद दिल्ली में उसने तत्कालीन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम। के। नारायणन की मौजूदगी में मनमोहन सिंह से मुलाकात की। जिन्होंने बातचीत के दौरान व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान में सबसे कट्टरपंथी तत्वों से मिलकर हर तरह की समस्याओं को समाधान करने के प्रयास, धैर्य और समर्पण के लिए उसका धन्यवाद किया था।

Tags: manmohan singhYasin Malik
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Next Post

पाकिस्तान में मुझे घर जैसा महसूस होता…, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
Sam Pitroda

पाकिस्तान में मुझे घर जैसा महसूस होता..., कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान

यह भी पढ़ें

PM Modi

आपातकाल के काले दिनों को कभी भुलाया नहीं जा सकता : PM मोदी

25/06/2021
Ganesh

गणपति जी की बनी रहेगी आप पर कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

10/12/2025
Satyamev Jayate Shooting in Lucknow

लखनऊ में शुरू हुई जॉन अब्राहम की फिल्म “सत्यमेव जयते 2” की शूटिंग

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version