• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा आरक्षण और संविधान खत्म करना चाहती: तेजस्वी यादव

Writer D by Writer D
09/05/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डेहरी आन सोन। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश का संविधान बदलना चाहती है।

श्री यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार को काराकाट संसदीय क्षेत्र के डेहरी विधान सभा के अकोढ़ीगोला प्रखंड के प्रेम नगर हाई स्कूल के मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी एवं माले नेता राजाराम के नामांकन सह आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी रोजगार और नौकरी की बात करती है। जबकि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदू-मुस्लिम और मंगलसूत्र की बात करते हैं। उन्होंने तंज कसा कि मोदी जी सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं करते। वे लगातार 10 वर्षों से जनता को ठग रहे हैं। पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री ने इतना झूठ बोला है कि अब उनके पास झूठ बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

राजद नेता (Tejashwi Yadav) ने कहा कि अगर नौकरी चाहिए तो इंडिया को वोट दीजिए। अगर बेरोजगारी व गरीबी चाहिए तो एनडीए को वोट दीजिए। देश में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है ।सरकार बनने पर गैस सिलेंडर भी सस्ते दाम पर होंगे उपलब्ध।अभी बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, इसलिए बदलाव आवश्यक है। बदलाव के लिए वोट की चोट जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। एलपीजी गैस सिलेंडर भी सस्ते दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली बिल भी 200 यूनिट तक फ्री कर दिया जाएगा।

श्री यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि रक्षाबंधन पर सभी बहनों को एक-एक लाख रुपए प्रतिवर्ष का तोहफा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार में रहते हुए 17 महीने में 5 लाख नौकरियों का सृजन किया। उन्होंने कहा कि हमलोग सबको साथ लेकर चलते हैं। हमलोग संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा वाले लोकतंत्र और संविधान के साथ-साथ आरक्षण को भी समाप्त करना चाहते हैं। जनता मालिक को इस बार तय करना है आप लोग संविधान को बचाने वाले के साथ रहेंगे या संविधान को समाप्त करने वाले के साथ।

वहीं, वी आई पी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा की भाजपा गरीबों को गुलाम बनाकर रखना चाहती है । दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों एवं गरीबों से कई वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। यह चुनाव संविधान बचाने की लड़ाई है।

मौके पर राजद विधायक फतेबहादुर सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह पूर्व मंत्री अनिता चौधरी ,ओबरा विधायक रिषी कुमार, नवीनगर विधायक डब्ल्यू सिंह उर्फ विजय सिंह, सासाराम विधायक राजेश गुप्ता ,कामरेड अशोक कुमार सिंह, डेहरी डालमियानगर नगर परिषद मुख्य पार्षद शशि कुमारी राजद अतिपिछड़ा सेल के प्रदेश महासचिवगुड्डू चन्द्रवंशी समेत संसदीय क्षेत्र के आप ,राजद, वी आईपी,माले ,सीपीआई के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Tags: bihar newslok sabha elections 2024National newsTejashwi Yadav
Previous Post

संविधान के रक्षकों और भक्षकों का युद्ध है लोकसभा चुनाव: अखिलेश

Next Post

टैक्स से मिलने वाले पैसे से जनता काे दिया जा रहा राशन: मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Mayawati

टैक्स से मिलने वाले पैसे से जनता काे दिया जा रहा राशन: मायावती

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

अवैध कच्ची शराब के धंधे का भंडाफोड़, दो सिपाही निलंबित

30/11/2021

कॉमेडियन उमर शरीफ का निधन, जर्मनी में चल रहा था इलाज

02/10/2021
Xiaomi is relaunching Redmi Note 8, now features will be like this

Xiaomi कर रहा है रेडमी नोट 8 को रीलॉन्च, अब ऐसे होंगे फीचर्स

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version