• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

YRKKH सीरियल के एक्टर के साथ मारपीट, मिली जान से मारने की धमकी

Writer D by Writer D
15/12/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Anuj Sachdeva

Anuj Sachdeva

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ये रिश्ता क्या कहलाता है और साथ निभाना साथिया जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम करने वाले एक्टर अनुज सचदेवा (Anuj Sachdeva) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्टर को डेथ थ्रेट्स मिल रहे हैं और उनके साथ मारपीट भी की गई है। जिस सोसाइटी में वे रहते हैं वहां के स्थानिय निवासियों ने अनुज सचदेवा के साथ मारपीट की, उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान का वीडियो अनुज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अनुज (Anuj Sachdeva) को मारने की कोशिश कर रहा है और उन्हें गालियां दे रहा है। बीच में एक गार्ड बच-बचाव के लिए भी आ रहा है लेकिन अज्ञात शख्स रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अनुज पर गुस्सा निकाल रहा है। शख्स बार-बार कुत्ते से कटवाएगा तू बोल रहा है और अनुज को भद्दी-भद्दी गालियां देता भी नजर आ रहा है। फैंस ये वीडियो देख विचलित नजर आ रहे हैं।

टीवी एक्टर अनुज (Anuj Sachdeva) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये पूरा इंसिडेंट नजर आ रहा है। उन्होंने मार खाते हुए ये वीडियो शेयर किया है और शख्स की ओर इशारा करते हुए बताया कि कैसे बेरहमी से वो उनकी पिटाई कर रहा है। वीडियो में अनुज के कुत्ते को भी देखा जा सकता है जो भौंक रहा है और शायद अपना विरोध जताता नजर आ रहा है।

 

TV actor Anuj Sachdeva attacked in Mumbai | Bhaskar English

वीडियो के साथ अनुज सचदेवा (Anuj Sachdeva) ने कैप्शन में लिखा- इससे पहले कि ये शख्स मुझे या मेरी प्रॉपर्टी को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाए मैं ये एविडेंस आपके साथ शेयर कर रहा हूं। सोसाइटी में इस शख्स की गाड़ी रॉन्ग साइड पर खड़ी थी और ये बात बताने पर ये शख्स मुझे और मेरे कुत्ते को एक रॉड से मार रहा है। ये शख्स हारमोनी मॉल रेसिडेंसी के विंग ए के फ्लैट नंबर 602 में रहता है। कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों से शेयर करें ताकि इस शख्स के खिलाफ एक्शन लिया जा सके। मेरे सिर से खून निकल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anuj Sachdeva (@apnanuj)

फैंस के रिएक्शन्स

अब इसपर फैंस के रिएक्शन्स आने भी शुरू हो गए हैं। साथ ही इंडस्ट्री से भी कई सारे एक्टर ऐसे हैं जो अनुज सचदेवा की खैरियत पूछते नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हैलो आप कैसे हैं, कृपया मुझे साथ में लें। एक अन्य शख्स ने लिखा- उम्मीद है कि आप ठीक होंगे। इस शख्स को तो जेल में होना चाहिए। ये लोग सोसाइटी के लिए असली खतरा हैं। कृपया इसे आप हर जगह शेयर करें। एक अन्य शख्स ने लिखा- ये क्या तमाशा है। एक देश के तौर पर हम कैसे होते जा रहे हैं। क्या आप ठीक हैं।

Tags: Anuj Sachdeva
Previous Post

कोहरे का कहर: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 14 गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 घायल

Next Post

3 बेटियों संग पिता ने किया सुसाइड, पूरे इलाके में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

15/03/2026
CM Dhami
Main Slider

कांग्रेस के दौर में खनन माफिया की जेब में जाता था राज्य का पैसा: सीएम धामी

15/03/2026
CM Yogi took a selfie with the child
Main Slider

… और पूरी हो गई स्कूली बच्चे की इच्छा

15/03/2026
CM Yogi
Main Slider

भारत की नींव को कमजोर कर रही जातिवाद की राजनीतिः मुख्यमंत्री

15/03/2026
Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
Next Post
Suicide

3 बेटियों संग पिता ने किया सुसाइड, पूरे इलाके में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

aligarh dm chandra bhushan singh

DM के पास पहुंची युवती ने कन्यादान में मांगी सड़क, जानिए फिर क्या हुआ?

23/01/2021
Tribal

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
Supreme Court

लोन मोरेटोरियम की नहीं बढ़ेगी अवधि, पूरा ब्याज नहीं होगा माफ : सुप्रीम कोर्ट

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version