• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3 बेटियों संग पिता ने किया सुसाइड, पूरे इलाके में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
15/12/2025
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत अंतर्गत नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस घटना में पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बेटे बाल-बाल बच गए। एक ही परिवार में चार मौतों से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

ये घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव से सामने आई है। मृतकों की पहचान अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों, जिनमें 11 साल की राधा कुमारी, 9 साल की राधिका और 7 साल की शिवानी शामिल थीं। अमरनाथ राम ने अपने दो बेटे शिवम और चंदन को भी फांसी लगाने को कहा था, लेकिन दोनों बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ राम ने रविवार रात घर के अंदर अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगा ली।

अमरनाथ ने अपने दो बेटों शिवम और चंदन को भी फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चे किसी तरह बच निकले। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

रात को खाना खाकर सोया था पूरा परिवार

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या (Suicide) के कारणों का खुलासा हो सकेगा। अमरनाथ के बेटे शिवम ने बताया कि रात को पूरे परिवार ने खाने में अंडा भुजिया और आलू सोयाबीन की सब्जी के साथ चावल खाए थे। सोमवार सुबह पहले पिता ने सबको जगाया। शिवम रात में मोबाइल देख रहा था तो उसे नींद नहीं आई थी। अमरनाथ ने अपने पांच बच्चों के गले में पत्नी की साड़ी से फंदा डालकर ट्रंक पर चढ़ाया और घर की छत से लटका दिया।

फिर अमरनाथ ने सभी बच्चों को ट्रंक से कूदने के लिए कहा। बेटियां उसके साथ झटके से कूद गईं। शिवम भी कूद गया, लेकिन गला दब जाने से दर्द हुआ तो उसने फंदा खोलकर गले से बाहर निकाल लिया। इसके बाद चंदन के गले से भी फंदा खोल दिया और बाहर निकाल कर शोर मचाने लगा। शिवम ने बताया की पत्नी की याद में आहत अमरनाथ ने ये खौफनाक कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण राम अवतार राम ने बताया कि रविवार रात में अमरनाथ ने अपनी तीन बेटियों के साथ खुद फांसी लगा ली। जनवरी में पत्नी की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि अमरनाथ काम नहीं करता था था। ऐसे में सरकारी राशन से घर चलता था और परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था।

Tags: bihar newscrime news
Previous Post

YRKKH सीरियल के एक्टर के साथ मारपीट, मिली जान से मारने की धमकी

Next Post

अमीरों की कर्मों की कीमत गरीबों को चुकानी पड़ रही है… दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर बोले CJI

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
CJI Surya Kant spoke on air pollution in Delhi-NCR

अमीरों की कर्मों की कीमत गरीबों को चुकानी पड़ रही है... दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर बोले CJI

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

राम विरोधी हैं रामगोपाल यादव: मुख्यमंत्री साय

07/05/2024
UNICEF

आज UNICEF Day पर जानें भारत में क्या हैं बच्चों के अधिकार

11/12/2022
Contestants got a gift before the final of Indian Idol 12

इंडियन आइडल 12 के फाइनल से पहले कंटेस्टेंट को मिला तौहफा

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version