• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 मार्च को 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे योगी, गिनाएंगे उपलब्धियां

Writer D by Writer D
14/03/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) के दूसरे कार्यकाल का पहला साल 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के लिए यह जश्न इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

योगी 2.0 (Yogi 2.0) का पहला वर्ष पूरा होते ही योगी 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे। इस अवसर पर एक तरफ जहां सीएम योगी (CM Yogi) राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं जनपदों में प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।

राजधानी में आयोजित होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी (CM Yogi) के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे। संभावना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी अपनी सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में आए बदलावों के बारे में बताएंगे। साथ ही बेहतर हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश में बने निवेश अनूकूल माहौल और उनसे सृजित होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों बारे में जानकारी देंगे।

वहीं जनपदों में प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री अपने प्रभार वाले जिले में उपस्थित रहेंगे, जहां वह मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। उनके साथ स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा सरकार के छह साल में जनपद में कराए गए विकास कार्यों को गिनाएंगे। इसके अलावा जनपदों में अयोजित होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपस्थित नहीं होंगे वहां सांसद राज्य सभा/सांसद लोक सभा/ विधायक/ विधान परिषद् सदस्य/ जिला पंचायत अध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की करेंगे।

योगी (Yogi) ने पिछले साल 25 मार्च को ली थी दूसरी बार सीएम की शपथ

पिछले साल हुए विधनसभा चुनाव में भाजपा 255 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्ता में आई थी। जिसके बाद 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से इस वर्ष मार्च के उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो रहा है। जिसके जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लगातार सीएम रहने का रिकॉर्ड

योगी 2.0 (Yogi 2.0) का पहला साल पूरा होते ही लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड योगी ने अपने नाम कर लेंगे। वैसे उन्होंने एक मार्च (5 वर्ष 346 दिन, पदस्थ) को ही सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। योगी के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द (5 वर्ष 345 दिन) इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi 2.0. yogi newsYogi Government
Previous Post

17 नगर निगम वाले जनपदों में ‘रोजगार की फसल’ लगाएगी योगी सरकार

Next Post

विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से संविदा कर्मी हुए अलग, इस संगठन ने भी किया किनारा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
राजनीति

राजद के समय सड़क और पुल का भी हो जाता था अपहरणः योगी

06/11/2025
CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.
राजनीति

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

06/11/2025
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar
Main Slider

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

06/11/2025
Road Accident
Main Slider

रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

06/11/2025
PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

06/11/2025
Next Post
Strike

विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से संविदा कर्मी हुए अलग, इस संगठन ने भी किया किनारा

यह भी पढ़ें

chardham yatra

कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सीएम पुष्कर ने कहा- भक्तों का स्वागत है

17/09/2021
CM Yogi

सराहनीय है आउटसोर्सिंग कार्मिकों की सेवाभावना और कर्त्तव्यपरायणता: मुख्यमंत्री

25/04/2025
Illegal Liquor

अवैध शराब तस्कर गैंग का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

10/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version