• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जर्मनी में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, पंजाब, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जर्मनी में पुलिस ने लुधियाना बम विस्फोट के सिलसिले में जसविंदर सिंह मुल्तानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुल्तानी को प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस से जुड़ा बताया जाता है।

बताया जाता है कि सरकार के स्तर पर प्रयत्नों के अतिरिक्त स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जर्मनी से मुल्तानी की गिरफ्तारी के लिए अनुरोध किया था। मध्य जर्मनी के एरफर्ट में संघीय पुलिस ने मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। उसे लुधियाना बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड माना जाता है। पता चला है कि वह दिल्ली और मुंबई में अन्य विस्फोटों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला 45 वर्षीय मुल्तानी एसजेएफ के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी माना जाता है। पन्नू इन दिनों फिर से पंजाब के मुद्दे पर अलगाववादी संदेश देने लगा है।

बता दें कि लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के शुरुआती जांच में यह पाया गया था कि हमला स्थानीय बदमाशों के जरिए पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने कराया है। वहीं, जसविंदर के तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। खबरों की मानें तो जसविंदर पाकिस्तान के आतंकियों की मदद से सीमा पार से विस्फोटक, गोला-बारूद, पिस्तौल सहित दूसरे हथियारों की तस्करी करता था। कुछ महीने पहले ही पंजाब पुलिस ने तरनतारन, अमृतसर और फिरोजपुर से चार लोगों को 8 पिस्तौल और गोलाबारूद के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों ने पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार खरीदे थे।

कांग्रेस स्थापना दिवस पर गिरा पार्टी का झंडा, फहरा रही थी सोनिया गांधी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जसविंदर पंजाब के कई और जगहों में भी इसी तरह के और विस्फोट करने और दूसरी आतंकी गतिविधियों की साजिश बना रहा था। बता दें पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीते गुरुवर को लुधियाना कोर्ट में धमाका हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लोग घायल भी हुए थे। हमलावरों ने कोर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर धमाके की योजना बनाई थी। हमले बड़े स्तर पर करने की योजना थी लेकिन हमलावर के बम को सक्रिय करने की कोशिश में ही धमाका हो गया था।

Tags: crime newsgermany newsLudhiana court blastludhiyana newsPunjab News
Previous Post

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक उछला

Next Post

मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, 80 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post

मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, 80 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

यह भी पढ़ें

AK Sharma

व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक किया जाए: एके शर्मा

20/04/2023

पक्षकार के बजाए निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आगे आए युवा पीढ़ी

30/05/2025
Bhumi Pednekar

बोल्ड लुक मे दिखी भूमि पेडनेकर, टॉप संग स्कर्ट पहन बिखेरे जलवे

21/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version