• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में 650 करोड़ की लागत से बनेगा ‘मंदिरों का म्यूजियम’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Writer D by Writer D
25/06/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, लखनऊ
0
Museum of Temples

Museum of Temples

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) की मंगलवार को हुई बैठक में अयोध्या में 650 करोड़ रुपये की लागत से ‘मंदिरों का संग्रहालय’ (Museum of Temples) बनाने के टाटा संस के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Minister Jaiveer Singh)  ने कहा कि पर्यटन विभाग कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के संग्रहालय के लिए 90 साल के पट्टे पर मात्र एक रुपये की टोकन मनी पर जमीन उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद जयवीर सिंह  ने बताया कि टाटा संस ने केंद्र सरकार के माध्यम से इस परियोजना का प्रस्ताव रखा था, जिसमें अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कोष के तहत 650 करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय (Museum of Temples) बनाने की पेशकश की गई थी।

पर्यटन मंत्री ने आगे कहा कि कैबिनेट (Yogi Cabinet)  ने मंदिर नगरी में अन्य विकास कार्यों के लिए कंपनी के 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। टाटा संस प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी है और टाटा कंपनियों की प्रमोटर है।

2735 कृषि फीडर के जरिए किसानों को 10 घंटे मुफ्त बिजली दे रही योगी सरकार

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कैबिनेट (Yogi Cabinet) की बैठक में मंजूर किए गए अन्य प्रस्तावों में लखनऊ, प्रयागराज और कपिलवस्तु में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हेलीपैड बनाकर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करना शामिल है। मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने निष्क्रिय विरासत भवनों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

तीन ऐसी विरासत इमारतों- लखनऊ में कोठी रोशन दूल्हा, मथुरा में बरसाना जल महल और कानपुर में शुक्ला तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया है। इस उद्देश्य के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम के तहत शोधकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में नगर विकास मंत्री एके शर्मा और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे।

Tags: ak sharmajaiveer singhLucknow NewsMuseum of TemplesSuresh Khannayogi cabinet
Previous Post

2735 कृषि फीडर के जरिए किसानों को 10 घंटे मुफ्त बिजली दे रही योगी सरकार

Next Post

सीएम धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Dhami met Amit Shah

सीएम धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

यह भी पढ़ें

चेहरे पर शहद के साथ इस चीज का यूं करें इस्तेमाल

07/08/2021
Property Seized

गैंग लीडर की 3.73 करोड़ रुपये की सम्पति कुर्क

20/06/2022
AIDS

स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से 4 मासूम HIV संक्रमित, मचा हड़कंप

04/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version