• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वस्थ जीवन शैली में योग की अहम भूमिका: सीएम भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
21/06/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। दसवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga Day) पर शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया। समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) , विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि योग हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों का मानवता को दिया गया अनमोल वरदान है। स्वस्थ जीवन शैली और आदर्श समाज की स्थापना में योग की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और सार्थक पहल से योग विद्या वैश्विक पटल पर एक बार पुनः लोकप्रिय हुई है। मोदी ने योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाया है।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने की जीवन शैली है। मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ एवं मस्त रहें। इस कार्यक्रम में योग गुरु कुलभूषण बैराठी और मेघ सिंह ने मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं सहित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया।

प्रतिभागियों ने लगभग 45 मिनट तक ताड़ासन, अर्धचक्रासन, दंडासन, वज्रासन, उत्तानमंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन जैसे आसनों सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी जैसे प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। अंत में राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपस्थित जन समूह को स्वस्थ रहने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

CBSE 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट शीट जारी, जानें शेड्यूल

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘ थीम पर देश और विदेश में विभिन्न योग दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मोदी ने ही सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आरंभ करने का आह्वान किया था, इसके परिणामस्वरुप 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। प्रधानमंत्री की इस पहल को दुनिया भर में अपार समर्थन मिला है।

Tags: cm bhajanlal sharmainternational yoga dayjaipur newsNational newsrajasthan newsworld yoga day
Previous Post

CBSE 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट शीट जारी, जानें शेड्यूल

Next Post

शटडाउन लेने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाये: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
AK Sharma

शटडाउन लेने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाये: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Arrested

16 लाख रुपये की स्मैक संग एक गिरफ्तार

31/08/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने दिखाई 20 टैम्पो ट्रेवलर को हरी झड़ी, इन रूटों पर नियमित चलाने का प्लान

07/07/2025
Firing

मामूली बात पर युवक को मारी गोली, आरोपित फरार

27/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version