• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर घर राशन उपलब्ध कराने के वादे पर खरी उतरी योगी सरकार

Writer D by Writer D
19/05/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, लखनऊ
0
free ration

ration

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हर गरीब एवं जरूरतमंद को मुफ्त राशन (Free Ration) देने के वादे पर भाजपा की डबल इंजन सरकार (BJP Government) खरी उतरी है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) की ओर से कोरोना काल के दौरान शुरू हुए राशन वितरण में प्रदेश ने अप्रैल 2020 से मार्च 2022 तक कुल 200 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित कर रिकार्ड कायम किया है।

राज्य सरकार कोरोना काल में गरीब और बेसहारा लोगों का बड़ा संबल बनी। जनता को बड़ी राहत देते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने 80 हजार कोटेदारों के माध्यम से राशन वितरण कर गरीबों तक राशन (Ration) पहुंचाने का काम किया है। योगी सरकार-02 (Yogi Government)  बनते ही मुफ्त राशन योजना (Free Ration Scheme) को तीन महीने और बढ़ाने के फैसले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के गरीबों के प्रति सेवा एवं समर्पण भाव को दिखाया है।

फ्री राशन योजना (Free Ration Scheme) के तहत 35 किलो राशन और इसके साथ दाल, चीनी, खाद्य तेल, नमक जैसी खाद्य वस्तुओं को लाभार्थी परिवारों को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फिलहाल पांचवें चरण में राशन वितरण किया जा रहा है।

सीएम योगी ने विधानसभा गैलरी का किया लोकार्पण

प्रदेश में समस्त अन्त्योदय कार्डों, पात्र गृहस्थी के उन कार्डधारकों को जो मनरेगा श्रम विभाग एवं नगर निकाय में पंजीकृत मजदूर थे, उनको राज्य सरकार द्वारा अप्रैल से जून, 2020 के बीच 195 करोड़ के आठ लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया गया। वहीं आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत प्रवासी, अवरुद्ध प्रवासी मजदूरों को कुल 12 हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न एवं 1100 मीट्रिक टन चना का निःशुल्क वितरण किया गया।

इसके अलावा पीएमजीकेएवाई योजना के तहत वर्ष 2020 से मार्च 2022 तक कुल 134 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया गया। सभी प्रकार के कार्डधारकों को जून 2021 से अगस्त 2021 के मध्य राज्य सरकार द्वारा 564 करोड़ रुपये का 23 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया गया।

लाउडस्पीकर की आवाज तेज हुई तो नपेंगे अधिकारी : सीएम योगी

राज्य शासन के एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक कुल 18.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 12.75 लाख मीट्रिक टन चावल और 1.35 लाख मीट्रिक टन साबुत चना, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल एवं आयोडाइज्ड नमक (प्रत्येक सामग्री – 1.35 लाख मीट्रिक टन) का निःशुल्क वितरण किया गया, जिसका मूल्य 3800 करोड़ रुपये होता है।

Tags: cm yogifree ration in upLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

UPPSC AE का जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

बीसी सखियों को मिलेगा नया मेकओवर, वर्दी के रूप में पहनेंगी NIFT की डिजाइन की साड़ियां

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
BC Sakhi

बीसी सखियों को मिलेगा नया मेकओवर, वर्दी के रूप में पहनेंगी NIFT की डिजाइन की साड़ियां

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पाकिस्तान भूखों मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा: योगी आदित्यनाथ

18/04/2024
Karva Chauth

करवा चौथ पर ना पहने इन रंगों की साड़ी, रिश्तों पर होगा बुरा असर

01/11/2023
Yogi

ट्विटर पर टॉप ट्रेड हुआ ‘योगीनॉमिक्स’ और ‘योगीजी’

05/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version