• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने उप्र के विकास को दी वैश्विक पहचान, अखिलेश ने सिर्फ बदनामी : अमरजीत

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने गुरुवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में विकास की नयी इबारत लिखी है और स्वच्छ व सुरक्षित प्रदेश के रुप में उप्र को वैश्विक पहचान दी है। इससे यूपी में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश आया है। उन्होंने कहा कि वहीं पूर्ववर्ती अखिलेश यादव के राज में प्रदेश के अंदर माफिया और मनचले मनबढ़ हो गए थे।

आज प्रयागराज पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड संक्रमण काल में पूरी दुनिया परेशान है। वहीं उन्होंने कोविड काल में योगी सरकार के कामकाज की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की केंद्र सरकारों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उप्र के साथ सौतेला व्यवहार किया था, लेकिन मोदी सरकार ने तो एम्स के साथ ही हेल्थ सेक्टर में यूपी को तवज्जो देना शुरु कर दिया। ऐसे मे सीमित संसाधनों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने महामारी पर नियंत्रण कर चमत्कार ही किया।

जसवंत सिंह सैनी उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, अनिल राजभर ने दी बधाई

प्रयागराज आये श्री मिश्र ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी प्रशंसा की और कहा कि केशव मौर्य की कर्मठता ने उप्र की मार्गों को विदेश की सड़कों जैसा खूबसूरत बना दिया।

मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के नेता श्री मिश्र ने कहा कि जब हिंदुस्तान में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मशहूर मुंबई और महाराष्ट्र इस  कोरोना महामारी के नियंत्रण में असफल दिखा। उस समय उप्र के लोग भाग्यवान हैं कि पूरे संक्रमण काल में यहां के मुख्यमंत्री योगी मुस्तैद व सक्रिय दिखे। हर जिले में दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। वहीं महाराष्ट्र के सीएम अपने घर से बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे।

मुंबई फिल्म सिटी के उपाध्यक्ष रहे अमरजीत मिश्र ने कहा कि यूपी की मौजूदा सरकार की वजह से देश और दुनिया में रहने वाले अप्रवासी यूपी वालों का आज रुतबा बढा है। दूसरे प्रदेश के लोग पहले यूपी वालों को हेय दृष्टि से देखते थे, लेकिन अब आदर देने लगे हैं।

अस्पतालों में नॉन कोविड का इलाज शुरू : अमित मोहन

श्री मिश्र ने सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हालिया बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव अक्ल लेस, माईंडलेस और सेंसलेस हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अक्लियत (अल्पसंख्यकों) की तरफदारी करने वाले सपा अध्यक्ष अब हिंदुओं की आस्था पर फिर प्रहार कर रहे हैं।

उन्हांेने कहा कि  रामद्रोही रामभक्त बनने की फिराक में ऊल-जलूल बक रहे हैं। वे न तो भगवान राम में ट्रस्ट करते हैं और न ही श्रीराम जन्मभूमि  ट्रस्ट में। सिर्फ भ्रम फैला कर फूट डालना चाहते हैं। श्री मिश्र ने कहा कि हिंदू समाज इतिहास से सबक लेकर अब एकजुट हो गया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि उप्र में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का बोरिया बिस्तर बंध जायेगा।

Tags: bjp leader amarjeetmumbai bjpPrayagraj Newsup news
Previous Post

BJP विधायक के आवास के पास फायरिंग करने वाले छह गिरफ्तार

Next Post

6 दिन के बेटे का 3.60 लाख में हुआ सौदा, मां-बाप गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
Next Post

6 दिन के बेटे का 3.60 लाख में हुआ सौदा, मां-बाप गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

dead body

संदिग्ध परिस्तिथियों में घर में मिले पति-पत्नी के शव, आत्महत्या की आशंका

27/06/2021
Solar Pump

योगी सरकार एक लाख किसानों को देगी सोलर पंप का तोहफा

24/04/2022
backache

आपको भी है कमर दर्द जैसी बीमारी, तो इस घरेलू नुस्खे से पाएं आराम

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version