Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी सरकार ने केवल जनता को छला है : राजकुमार रावत

मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार राजकुमार रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में गोवर्धन क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। सरकार बदलने के बाद विकास की रफ्तार थम गई उसके बाद जब भाजपा विधायक थे।

उस समय 5 सालों के भीतर योगी सरकार ने कोई भी विकास कार्य गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में नहीं किया केवल जनता को छला और बेवकूफ बनाया।

राजकुमार रावत ने बताया कि उनके विधायक रहते गोवर्धन क्षेत्र में तहसील में काफी आयाम स्थापित किए अनेकों दर्जन विकास कार्य किए लोगों के सुख दुख में भाग लिया उनकी समस्याओं को दूर कराया।

उन्होंने बताया कि जीतने के बाद जो यहां की प्रमुख समस्या है सड़क की उसको बनवाए जाने का कार्य किया जाएगा क्योंकि इस रोड पर देश-विदेश से लोग श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं यहां गिर्राज महाराज का दानघटी मंदिर प्रमुख मंदिरों में से एक है स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास लगे राज्यों से तथा देश विदेशों से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं और अपनी आस्था रखते हैं।

आजम खान को सपा ने दिया रामपुर का टिकट, यहां देखें 159 प्रत्याशियों की सूची

पिछली बार 2017 में राजकुमार रावत दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्नेह और प्यार बराबर मिल रहा है और उन्होंने दावा किया है कि यहां से प्रचंड जीत हासिल करेंगे।

Exit mobile version