• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार संस्कृत से सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दे रही नि:शुल्क शिक्षा

Writer D by Writer D
07/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sanskrit

Sanskrit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से सत्ता की कमान संभाली है तब से अब तक उन्होंने भाषा के उत्थान पर कार्य किया है। जिससे सीधे तौर पर उससे जुड़े सभी शिक्षकों और छात्रों को लाभ मिल रहा है। ऐसी ही भाषा है संस्कृत।

देववाणी कहलाने वाली संस्कृत भाषा ‘विश्वस्य सर्वासु भाषासु प्राचीनतम भाषा अस्ति’। जिसका मतलब है कि विश्व में सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत है। जिसके उत्थान के लिए योगी सरकार लगातार कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी ने एक ओर छात्रवृत्ति योजना की शुरूआत की तो वहीं संस्कृत विद्यालयों का कायाकल्प भी किया।

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 731 मेधावी छात्रों के खाते में वित्तीय वर्ष 2019-20 में 35 लाख 59 हजार छात्रवृत्ति की धनराशि हस्तांतरित कर चुकी है। इस साल 2020–21 में कुल 744 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। वहीं 2021-22 में मेधावी संस्कृत छात्रों 42 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह जानकारी राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को दी।

प्रवक्ता ने बताया कि पिछली सरकारों में पीछे रही संस्कृत भाषा का न सिर्फ योगी सरकार ने सम्मान किया बल्कि उसका मान भी बढ़ाया है। प्रदेश सरकार ने संस्कृत शिक्षा को आधुनिक तर्ज पर बढ़ावा देने के लिये संस्कृत विद्यालयों को डिजटलाइज्ड भी किया। प्रदेश सरकार द्वारा यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त 72 आवासीय संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों को आधुनिक उपकरण मुहैया कराए गए। वहीं, यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त 35 आवासीय संस्कृत उच्चस्तर माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर द्वारा संस्कृत की कक्षाएं भी संचालित की गई। जल्द ही संस्कृत विद्यालयों के पाठ्यक्रमों का ई पाठलेखन कराने की तैयारी है। इससे प्रदेश में स्थित 1100 संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के 60 हजार से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा।

शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली में STF ने एक आरोपी को बंगाल से किया गिरफ्तार

प्रदेश के सभी वर्गों में संस्कृत भाषा के महत्व को बताने व नए छात्रों को जोड़ने के उद्देश्य से काम कर रही योगी सरकार अपने संकल्प को साकार कर रही है। पिछले साढ़े चार सालों के कार्यकाल में योगी सरकार ने संस्कृत प्रेमियों को ढेर सारी सौगातें दी हैं। जिसके तहत साल 2019-20 में यूपी के संस्कृत संस्थान की लाइब्रेरी के लिए 3000 नई पुस्तकों को खरीदा जिससे संस्कृत में शोध करने वाले छात्रों को लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर सन्दर्शिका ऐप को भी अब तक लगभग 10 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

संस्कृत में सिविल सेवा की दी जा रही नि:शुल्क कोचिंग

यूपी में संस्कृत साहित्य में सिविल सेवा की नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। संस्कृत भाषा के संवर्धन के लिये अभ्यर्थियों को संस्कृत को मुख्य विषय बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रशासनिक सेवाओं में भी संस्कृत भाषा को बढ़ाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से संस्कृत साहित्य में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रारम्भिक परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक की तैयारी करायी जाती है।

विशेषज्ञों की ओर से इसमें व्याकरण, भाषाशास्त्र, दर्शन, महाकाव्य, संस्कृत नाट्यशास्त्र, संस्कृत गद्य एवं पद्य आदि की पढ़ाई कराई जाती है। यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या फिर समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 21 से 35 वर्ष आयु के सभी वर्ग के अभ्यर्थी इस परीक्षा के पात्र हो सकते हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newssanskritscholrshipup news
Previous Post

एयरपोर्ट पर पकड़ा 4.5 करोड़ का सोना, कस्टम के हवलदार समेत मेन हैंडलर गिरफ्तार

Next Post

भाजपा सरकार के सभी वादे सत्य की कसौटी पर झूठे निकले : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लखनऊ में गोमती का कहर, 3.5 लाख लोग प्रभावित; अगले 24 घंटे में 2 फीट बढ़ सकता है जलस्तर

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

SIR पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- लोकतांत्रिक विरासत होगी मजबूत

05/10/2026
Premananda Maharaj
Main Slider

संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, सीएम को पत्र

05/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लिखी पाती, बोले- पितृपक्ष को केवल परंपरा नहीं, जीवन में उतारने का संदेश

05/10/2026
Main Slider

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार के सभी वादे सत्य की कसौटी पर झूठे निकले : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Kareena Kapoor Khan

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने हिमाचल प्रदेश से शेयर कीं ये खूबसूरत तस्वीर

01/12/2020
सोनू निगम Sonu Nigam

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनामिक और दूरदर्शी नेता : सोनू निगम

25/01/2021
cm yogi

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

04/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version