• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराधी आज सिर झुकाकर ठेला चला रहे हैं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/11/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को 1057 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी, चेक व प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या सात पावन पुरियों में से प्रथम है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि है। 500 वर्षों का इंतजार समाप्त कर यहां श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। अयोध्या में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। दुनिया बढ़ रही है तो अयोध्या भी पीछे नहीं रहेगी।

जनपद अयोध्या में प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित होते एवं ₹1,057 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते #UPCM @myogiadityanath https://t.co/Ghtn7zXcLk

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 27, 2022

उन्होंने कहा कि अध्यात्म व सांस्कृतिक रूप के साथ भौतिक विकास के भी नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। यहां के अपराधी गायब हो चुके हैं। जो कभी दादा बनकर घूमते थे, वह आज सिर झुकाकर ठेला चलाते नजर आ रहे हैं। यह बातें रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

विकास में नहीं होगी पैसों की कमी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आगामी 25 वर्ष (2047) की कार्ययोजना को लेकर कैसा भारत, यूपी व अयोध्या चाहिए, इस निमित्त अयोध्या आया हूं। यहां हर क्षेत्रों के लोग हैं। हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने लग गया तो समस्याओं का समाधान हो जाएगा। दूसरों को पाठ पढ़ाने से विवाद शुरू होता है। मैं आश्वस्त करता हूं कि विकास के लिए अयोध्या में पैसे की कोई कमी नहीं पड़ेगी। डबल इंजन की सरकार अयोध्या की सेवा में है। दीपोत्सव में पीएम मोदी का आगमन नए अयोध्या की आहट को प्रदर्शित करता है। उनका आगमन अयोध्या के प्रति निष्ठा को परिलक्षित करता है। भव्य राम मंदिर का निर्माण पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।

May be an image of 5 people and people standing

जगमगा रही है अयोध्या

गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि जब यहां आते थे तो संतजन कहते थे कि योगी जी एक बात बताओ, रामलला के मंदिर का निर्माण कराओ। इस प्रश्न का भी उत्तर मिल गया। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सड़कें, आईटीएमएस, लटकते-झूलते तारों से निजात दिलाया जा रहा। सेफ सिटी के साथ अच्छे बस स्टेशन, चौड़ी सड़कें, मंडी निर्माण, कन्वेंशन सेंटर समेत जनता को बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं।

योगी ने कहा 2017 के पहले अयोध्या में बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं है। पिछली सरकारें अंधकार में रहने को अभ्यस्त थी, हमारी सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है। आज एलईडी स्ट्रीट लाइट से अयोध्या जगमगा रही है। डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या को नगर निगम बनाया। 2017 के पहले राम की पैड़ी में जो पानी आता था, वहीं सड़ता था। आज एक तरफ से पानी आता है, दूसरी तरफ से निकल जाता है। यह नई अयोध्या की तस्वीर है।

अयोध्या में विकास के साथ निवेश की संभावना

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने अयोध्या को असीमित संभावनाओं से भरपूर करार देते हुए कहा कि अयोध्या विकास के साथ निवेश की भी संभावनाएं लेकर आ रहा है। आपके निवेश को सुरक्षित माहौल देना हमारा दायित्व है। सरकार हर सुविधा दे रही है। आज सड़कें दो लेन से चार लेन, चार लेन से छह लेन, छह लेन से आठ लेन की हो रही है।

May be an image of 5 people, people standing, flower and indoor

हो सकता है कि मार्ग निर्माण के दौरान किसी व्यापारी को हटना पड़ सके, लेकिन हर व्यापारी को पुनर्वास व मुआवजा देंगे। कोई शोषण नहीं कर पाएगा। 2-4 महीना भले आपको परेशानी हो, लेकिन आने वाला समय आपके लिए अवसर लेकर आएगा। पर्यटकों की संख्या यहां बहुत तेजी से बढ़ने वाली है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

यूपी में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 45 लाख, शहरी क्षेत्र में 17 लाख, ग्रामीण क्षेत्र में 8.62 लाख नए आवास आ चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना से एक लाख आवास उपलब्ध करा रहे हैं। हजारों आवास अयोध्या में दिए गए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत पटरी व्यवसाइयों के लिए ब्याज फ्री लोन की सुविधा देकर उनकी राह सुगम कर रहे हैं।

गायब हो चुके हैं अपराधी

अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था को लेकर योगी बोले कि 2017 के पहले व्यापारी पलायन कर रहा था। अपराधी कहीं भी विस्फोट, लूट, गुंडागर्दी, फिरौती करते थे। गुंडा टैक्स मांगता था पर अब अपराधी गायब हो चुके हैं। कइयों ने वेशभूषा बदल ली है। जो पहले दादा बनकर घूमते थे, वे आज सिर झुकाकर ठेला चलाते दिख रहे हैं। मेहनत करके कमाना स्वालंबन की निशानी है। चोरी से छीन लेना कायरता की निशानी है। हमें कायर नहीं, बल्कि स्वावलंबन के साथ लोगों को बढ़ाना है। विकास के कार्य तेजी से बढ़ रहे हैं। अयोध्या को जोड़ने वाला लखनऊ, गोरखपुर, जौनपुर, काशी, प्रयागराज, गोंडा समेत हर मार्ग तेजी से विकास कर रहा है। विकास की सोच को बढ़ाने के लिए हमें कार्य करना होगा।

May be an image of 3 people and people standing

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सपने हुए साकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में रविवार को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सपनों को साकार किया। उन्हें चेक, चाबी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पीएम शहरी आवास योजना के लाभार्थी दुर्गेश, जुबैदा खातून, रंजू शुक्ला, रीता गौड़, नीलम को चाबी दी। मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी सौरभ गुप्ता, दीपक, विकास यादव, रूपचंद्र और जितेंद्र को प्रमाण पत्र दिया।

cm yogi

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत रविंद्र प्रताप सिंह, सुजीत कुमार शुक्ला, सत्येंद्र कुमार को चेक प्रदान किया गया। ओडीओपी के लाभार्थी रजनीश कुमार जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल को भी चेक प्रदान किया।

Tags: ayodhya newscm yogiup news
Previous Post

रेलवे फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढहा, 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर गिरे लोग

Next Post

रामनगरी को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए समय से कार्य करें अफसर: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
cm yogi

रामनगरी को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए समय से कार्य करें अफसर: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

coconut laddu

मातारानी को लगाएं नारियल के लड्डू का भोग, स्वाद के साथ देता हैं सेहत

29/03/2023
मोती रेजीडेंसी लिफ्ट हादसा

मोती रेजीडेंसी : लिफ्ट हादसे की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की सोसायटी ने की मांग

20/08/2020

आतंकवादी गिरगिट की तरह रंग बदलते थे, जैसे आजकल बबुआ रंग बदल रहे हैं : योगी

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version