• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार शुरू कर रही है गायों के लिए त्वरित एंबुलेंस सेवा

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा
0
Ambulance

Ambulance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में गायों को त्वरित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की आपात हेल्पलाइन सेवा ‘डायल 112’ तर्ज पर ‘अभिनव एंबुलेंस’ सेवा शीघ्र शुरू करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने रविवार को बताया कि राज्यव्यापी स्तर पर इस सेवा को शुरू करने के लिए 515 एंबुलेंस तैयार कर ली गई हैं। प्रत्येक एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक और पशु चिकित्सा स्टाफ के दो सदस्य होंगे।

उन्होंने बताया कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी तथा इसके लिए लखनऊ में एक काॅल सेन्टर बनाया जाएगा। इस सेवा के लिए जो भी काल करेगा उसके पास 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंच जाएगी। इस सेवा को अगले माह दिसंबर तक शुरू कर दिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि गाय के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत पशुपालकों को तीन बार मुफ्त गर्भाधान कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा गाय के शत प्रतिशत गर्भाधान काे सुनिश्चित करने वाली अत्याधुनिक ‘एब्रियो ट्रांसप्लांट’ तकनीक को भी अमल लाये जाने की तैयारी है।

लखनऊ की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम सक्रिय, महापौर ने झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

उन्होंने बताया कि बाराबंकी में इस तकनीक के सफल प्रयोग के बाद इस तकनीक को सभी जिलो में चालू किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि इसके अन्तर्गत एक गाय के उन्नत सीमेन से तैयार भ्रूण को 8-10 गायों में रख दिया जाता है। इसकी विशेषता यह है कि इससे गाय शतप्रतिशत गर्भवती होती है तथा इससे पैदा हुई बछिया कम से कम 20 किलो दूध देगी।

उन्होंने कहा कि इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें 92 प्रतिशत बछिया पैदा होंगी। इससे किसान को आवारा जानवरों की समस्या से निजात मिल सकेगी। क्योंकि कोई किसान अधिक दूध देने वाली बछिया को खुला नहीं छोड़ सकेगा। मंत्री ने कहा कि पाइलट प्रोजेक्ट के रूप मे इस योजना को पहले मथुरा समेत आठ जिलों में शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में गायों की सर्वाधिक संख्या मथुरा में है।

Tags: ambulance service for cowsmathura newsup news
Previous Post

लखनऊ की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम सक्रिय, महापौर ने झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

Next Post

सामने आई विक्की-कैटरीना की शादी की लिस्ट, ये एक्टर नहीं होगा शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
katrina-vicky

सामने आई विक्की-कैटरीना की शादी की लिस्ट, ये एक्टर नहीं होगा शामिल

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह 29 जून को

28/06/2024
Shaista Parveen

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भगोड़ा घोषित

07/08/2023
lalu

Lalu Yadav: मोबाइल प्रकरण में दाखिल होगा पीआइएल, लालू यादव की बढ़ेगी परेशानी

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version