• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने 72 विभागों को लगाई फटकार, 22 दिन में 15 हजार करोड़ खर्च करने का दिया लक्ष्य

Writer D by Writer D
09/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Deoria massacre

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी के विभागों के बजट (Budget) खर्च करने में बरती गई कंजूसी पर बड़ी फटकार लगाई है। इसके साथ ही सभी विभागों को तय समय सीमा के अंदर ज्यादा से ज्यादा खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक उन्हें 22 दिन में 15 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य दिया गया है। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने शुक्रवार को सभी 72 विभागों को इस बावत निर्देश जारी किए हैं।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीगत खर्च से अवस्थापना व विकास का रास्ता खुलता है, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। इस वित्त वर्ष में पूंजीगत व्यय के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 1.47 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। कोषागार से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त तक पूंजीगत व्यय पर सिर्फ 23,348 करोड़ खर्च किए गए हैं जो इस मद के बजट का सिर्फ 23 फीसदी है। इतने कम खर्च पर शासन ने चिंता जताते हुए कहा कि कम खर्च का असर केंद्र से मिलने वाली विशेष मदद पर पड़ेगा।

बता दें कि पूंजीगत खर्च को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने राज्यों के लिए ये योजना जारी की है। इसके तहत 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। इस योजना के तहत यूपी को 17,939 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसमें से 11660 करोड़ रुपये राज्य को मिल चुके हैं।

‘डेंगू पर नियंत्रण में न हो कोई लापरवाही’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अब शेष राशि प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार को सितंबर तक पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित बजट में से 37,415 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे, जबकि अभी तक 23,348 करोड़ ही खर्च हुए हैं। अब केवल 22 दिन बचे हैं और सरकार को करीब 15 हजार करोड़ रुपये खर्च करने हैं।

इसके बाद ही केंद्र सरकार शेष 6 हजार करोड़ रुपये राज्य सरकार को जारी करेगी। इसे देखते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि सभी विभाग इस महीने आवंटित बजट का कम से कम 50 फीसदी हर हाल में खर्च करें।

Tags: Lucknow NewsYogi Government
Previous Post

3 साल बाद जारी हुआ BPSC APO मेन्स का रिजल्ट यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Next Post

इस IIT में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, छात्रों को मिला 3.7 करोड़ का पैकेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Shivling
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

15/02/2026
Potato Tuk Chaat
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

15/02/2026
Next Post
IIT Bombay

इस IIT में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, छात्रों को मिला 3.7 करोड़ का पैकेज

यह भी पढ़ें

Rajpal Yadav now ready to fly to Hungary, America and London

राजपाल यादव अब हंगरी, अमेरिका और लंदन की उड़ान भरने को तैयार

30/06/2021
CM Yogi

बरेली में बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

01/04/2025
The entire family was found dead

बेटी के घर आए पिता का रास्ते में मिला शव

08/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version