• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरेली में बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
01/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 300 बेड और मानसिक अस्पताल की खाली जमीन को मिलाकर एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। इससे बरेली में एक मार्डन चिकित्सा सुविधा के लिए हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह एक-एक टीबी मरीज को गोद लें। इससे जनजागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पुराने मुकदमे-वाद समस्या का कारण बनते हैं। इनकी वजह से नये अपराध जन्म लेते हैं। इसलिये पुराने मुकदमों का शीघ्र निस्तारण कराया जाये।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी है। अब मंडल और जिला स्तर के सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे हों। इसका प्रस्ताव तैयार कर व्यवस्था करायें। अपराध और ट्रैफिक नियंत्रण के लिये मुख्यमंत्री ने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को प्रभावी बनाने और ई-रिक्शा/टैक्सी का सत्यापन कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल मण्डल की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीलीभीत में टाइगर रिजर्व में 25 किमी की फेंसिंग का कार्य पूरा हो गया है। 2022-24 तक मण्डल में 12 आकांक्षात्मक विकास खण्डों को भारत व राज्य सरकार द्वारा किसी न किसी मानक में पुरस्कृत किया गया है। बरेली में 18 खगोलीय विज्ञानशाला बनायी गयी हैं। शाहजहांपुर में‘गर्ल्स कैन डू‘ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण में बरेली व पीलीभीत ने अच्छा कार्य किया है।

कानून व्यवस्था को लेकर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि परिवार परामर्श केन्द्र, ऑपरेशन कन्विक्शन, गैंगस्टर, एनडीपीएस, कबूतर बाजी (विदेश भेजे जाने के नाम पर ठगी), गोवध निवारण अधिनियम, ट्रैफिक मैनेजमेंट में रेंज पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि एक वर्ष के पुराने वाद कानून व्यवस्था के लिए संकट के कारण बनते हैं। अनावश्यक विवादों को जन्म देते हैं इसलिए लम्बित वादों का यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए आम आदमी को न्याय प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनप्रतिनिधियों से एक-एक टीबी मरीज गोद लेने की अपील की

टीबी रोग उन्मूलन अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बरेली के जनप्रतिनिधियों से टीबी रोगियों को गोद लेने की जानकारी ली। उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे टीबी रोगियों को गोद लें और उनसे सम्पर्क कर नियमित जांच, पोषण पोटली प्राप्त हुई या नहीं आदि जानकारियों को लेने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ाने का भी कार्य करें। इससे समाज में अच्छा संदेश जायेगा और रोगियों की मनोदशा भी बेहतर होगी।

प्राधिकरण तैयार करे प्रस्ताव, एक ही छत के नीचे हों सभी कार्यालय

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरेली कमिश्नरी हेडक्वार्टर है, यहां उपलब्ध सभी सरकारी भूमि का अभिलेख तैयार कराकर विकास प्राधिकरण को दिया जाये। मण्डल व जिले के सारे कार्यालय एक ही छत के नीचे बनाए जाएं। वकीलों के लिए चैम्बर व कैंटीन आदि साफ-सुथरे बनाए जाएं व एक अच्छा वातावरण लोगों को उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री को नाथ नगरी की प्रगति के बारे में बताया गया कि नाथ नगरी के चार द्वार पूर्ण करा लिए गए हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने मंदिरों के अंदर कराये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि ऋण स्वीकृति में देरी लगा रही हैं। बैंकों के स्थान पर अन्य बैंकों से पात्रों को ऋण मुहैया कराया जाए।

रोड कटिंग कर छोड़ने वाले ठेकेदारों को करायें ब्लैकलिस्ट

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से यह योजना चल रही है। वह उद्देश्य पूरा हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। प्रत्येक आम जन को पीने का स्वच्छ जल मुहैया हो सके। जिससे वह बीमारियों से बच सके। कार्य के दौरान होने वाली रोड कटिंग को समय से ठीक कराया जाये। यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई करने से चूके नहीं बल्कि कांट्रेक्टर को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने अधिकारीगणों को निर्देश दिए कि हर घर जल पहुंच रहा है या नहीं, इसे चेक कराया जाए और जनप्रतिनिधियों को भी ले जाकर कार्य की वास्तविक स्थिति दिखायी जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने की गेहूं खरीद की समीक्षा, सचिवालयों को मॉडल बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गेहूं क्रय करने हेतु विकास खण्ड स्तरों पर कृषकों से समन्वय स्थापित करें। मण्डी में किसानों के बैठने, पीने के पानी, सस्ती कैंटीन की सुविधाएं मुहैया करायें। विकास परियोजनाओं को समयबद्ध रखे। इसके लिए नोडल अधिकारी बनायें, जो सप्ताह में एक से दो बार परियोजनाओं का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्य गुणवत्तापरक व निर्धारित समय सीमा में हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राम सचिवालयों को मॉडल बनाया जाए, जहां से आम लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र (आय, जाति, मूल निवास) आदि की सुविधा मिल सके। जिन ग्राम सचिवालयों में अच्छा कार्य होगा वहां ग्राम उत्सव भवन भी बनेगा, जिसमें स्थानीय लोग अपने शादी-विवाह के कार्यक्रम सम्पन्न करा सकेंगे।

इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से अपराध कम करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सेफ सिटी की समीक्षा करते हुए जानकारी ली कि आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत कितने कैमरे लगाए गए हैं। जिस पर एडीजी रमित शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि डेढ़ लाख से अधिक कैमरे पूरे जोन में लगे हैं। इसके अतिरिक्त इंटीग्रेटेड कमाण्ड सेंटर से समन्वय कर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीटीवी की अपराध अनावरण में महती भूमिका है। इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। अपराध रोकने की दृष्टि से ई-रिक्शा/टैक्सी आदि का वेरिफिकेशन कराया जाए। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से अपराध कम करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अपराध रोकने की दृष्टि से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पैट्रोलिंग बढ़ाये जाने, बार्डर क्षेत्रों में पैट्रोलिंग किये जाने, तीनों नये कानूनों को प्रभावी ढ़ग से लागू किये जाने, धर्मातंरण को रोकने की कार्यवाही किये जाने, सोशल मीडिया की निगरानी और उसका सकारात्मक उपयोग करने, थाना व तहसील स्तर पर शिकायत पेटिका लगवाने और उसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय सीमा में निस्तारण करने, शासन स्तर से जुड़े मामलों में पत्राचार करने में संकोच ना करने, इंटीग्रेटेड मुख्यालय की ओर बढ़ने और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी रखे।

बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मंत्री सहकारिता विभाग/प्रभारी मंत्री जे0पी0एस0 राठौर, मंत्री बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, महापौर डॉ0 उमेश गौतम, सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, विधायक फरीदपुर श्याम बिहारी लाल, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ एमपी आर्य, एडीजी रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ0 राकेश सिंह, डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, वीसी बीडीए मनिकंडन ए सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने किया गौशाला का निरीक्षण, गोवंशों को खिलाया चारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के नवाबगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अधकटा नजराना स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने यहां रह रहे गोवंशों के रख-रखाव और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। गौशाला पहुंचकर मुख्यमंत्री ने गोवंशों को चारा खिलाया और गोवंशों के लिए दी जा रही सुविधाओं के विस्तार एवं व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

आईएमए पदधिकारियों ने की सीएम योगी (CM Yogi) से मुलाकात

आईएमए के पदधिकारियों ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टरों ने आयुष्मान योजना के बकाया भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, जिससे निजी अस्पतालों को वित्तीय राहत मिलने लगी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान डॉ. आर. के. सिंह ने संगमरमर की एक शिव प्रतिमा भेंट की। मुलाकात में आईएमए अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह, सचिव डॉ. रतन पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी और डॉ. प्रमेन्द्र महेश्वरी शामिल रहे।

Tags: Bareilly newscm yogi
Previous Post

वाराणसी में जल्द ही एलिवेटेड रोड के निर्माण का कार्य होगा शुरू कराएगी योगी सरकार

Next Post

सपा के बागी विधायकों ने अमित शाह से की मुलाक़ात, बताई पार्टी छोड़ने की वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
Rebel SP MLAs met Amit Shah

सपा के बागी विधायकों ने अमित शाह से की मुलाक़ात, बताई पार्टी छोड़ने की वजह

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने राज्य वन्यजीव सप्ताह 2022 का किया शुभारंभ

01/10/2022

युवक को ख़ुदकुशी से रोकने के लिए आयरलैंड से Facebook अधिकारी का आया फोन, दिल्ली पुलिस की तत्परता से बची जान

10/08/2020
virat kohli

IPL 2020 शुरू होने से पहले सफेद दाढ़ी में दिखे विराट कोहली

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version