• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने साढ़े 4 साल में किसानों के हितों का रखा ध्यान, पूरे किए सभी वायदें

Writer D by Writer D
28/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में भूमिहीन किसानों के हितों का सर्वाधिक ध्यान रखा है। उनको सम्मान देने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के बड़े प्रयास किये गए हैं। संकल्प पत्र में किये गए वायदों को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं का पूरा लाभ यूपी के हर एक किसान को प्रदान किया है। यह दावा शनिवार को सरकार के एक प्रवक्ता ने की है।

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में भूमिहीन किसानों के विकास का जो संकल्प योगी सरकार ने लिया था। उसको सरकार ने महज साढ़े चार साल में पूरा कर दिखाया है। इसके लिए प्रदेश के गरीब भूमिहीन किसानों के परिवारों को आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। यह उन परिवारों के लिए एक अच्छी खबर है जो भूमिहीन थे।

बताया कि प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना से जहां अब तक 2.48 करोड़ किसानों के खातों में 32,500 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहीं किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वरदान साबित हुई है। योजना के तहत 2 करोड़ 5 लाख किसानों का बीमा किया। फसल बीमा योजना में 25 लाख 60 हजार किसानों को लाभ मिला और किसानों के खातों में 2,208 करोड़ भेजा गया।

उत्तर प्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, वैक्सीनेशन सात करोड़ के पार

उन्होंने बताया कि एमएसपी में लगभग दोगुना बढ़ोतरी हुई है। किसानों से 433.86 लाख मी.टन खाद्यान्न खरीदकर 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। वर्ष 2020-21 में 66.84 लाख मी. टन धान की खरीद की गई। बीते 4 सालों में 2387.64 लाख मीट्रिक टन से अधिक कृषि उत्पादन हुआ। साथ ही सरकार ने 45 कृषि उत्पाद मंडी शुल्क से मुक्त किया। मंडी शुल्क 1 प्रतिशत घटाया। इसके साथ 36 हजार करोड़ रुपये से 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया। 3 लाख 92 हजार करोड़ रुपये का फसल ऋण वितरित किया।

बीजेपी के ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017’ में जनता से वादा

-भूमिहीन कृषि मजदूरों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं और अन्य सामाजिक

सुरक्षा लाभ के लिए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे

-भूमिहीन कृषि मजदूरों को दीन दयाल सुरक्षा बीमा योजना से 22 लाख तक का बीमा सरकार निःशुल्क देंगे

-भूमिहीन कृषि मजदूरों को गौधन योजना से गाय और अन्य दुधारू पशु उपलब्ध कराए जाएंगे

-सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के धान की खरीदारी की व्यवस्था करेगी

-किसानों को फसल का सही मूल्य दिलवाने के लिए सभी अनाज एवं सब्जी मंडियों को ई-मंडियों में बदला जाएगा

-आलू, प्याज और लहसुन को न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाया जाएगा

योगी सरकार ने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में बुनियादी ढांचे को दी मजबूती

-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 2.48 करोड़ किसानों के खाते में कुल 32,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए

-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2 करोड़ 5 लाख किसान बीमित। अब तक 25 लाख 60 हजार किसानों के खाते में 2,208 करोड़ रुपेय क्षतिपूर्ति हस्तांरित

-एमएसपी में लगभग दो गुना तक वृद्धि की, किसानों से 433.86 लाख मी.टन खाद्यान्न खरीद कर 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया

-वर्ष 2020-21 में 66.84 लाख मी. टन धान की खरीद की गई जो लक्ष्य से डेढ़ गुना ज्यादा रही

-विगत 4 वर्षों में 2387.64 लाख मीट्रिक टन कृषि उत्पादन किया

-45 कृषि उत्पाद मंडी शुल्क से मुक्त किया, मंडी शुल्क 1 प्रतिशत घटाया गया

Tags: bjp sankalp patrcm yogiLucknow News
Previous Post

यूपी में होगी महिला होमगार्ड की बम्पर भर्ती, सीएम ऑफिस से मिली मंजूरी

Next Post

माननीय गवर्नर श्री भगत कोश्यारी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने डेल्फिक काउंसिल ऑफ़ महाराष्ट्र का लोगो किया अनवील

Writer D

Writer D

Related Posts

Deep neck blouse
Main Slider

डीप नैक ब्लाउज पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान

21/09/2025
Paddy
उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

20/09/2025
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.
उत्तर प्रदेश

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

20/09/2025
CM Yogi
Main Slider

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

20/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

गुरु श्री तेगबहादुर ने देश और धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

20/09/2025
Next Post

माननीय गवर्नर श्री भगत कोश्यारी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने डेल्फिक काउंसिल ऑफ़ महाराष्ट्र का लोगो किया अनवील

यह भी पढ़ें

नोरा फतेही के प्रवक्ता का बयान, कहा- विक्टिम हैं एक्ट्रेस, आरोपी नहीं…

15/10/2021
गोरखपुर में कोरोना

सहारनपुर में 22 बंदियों समेत रिकार्ड 137 कोरोना पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप

13/08/2020

30 जुलाई राशिफल: आज इन की झोली में भरेंगी खुशियां

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version