24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक लाख स्किल्ड वर्कर्स को निःशुल्क टैबलेट देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
11/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
tablet

tablet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही स्किल्ड वर्कर्स और आम लोगों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। कौशल विकास मिशन के तहत वेबपोर्टल www.sewamitra.up.gov.in, ऐप और कॉल सेंटर 155330 के माध्यम से लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी सेवाएं दी जा रही हैं।

इससे एक तो लोगों को रोजमर्रा की सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। साथ ही स्किल्ड वर्कर्स को भी रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी भी होगी। स्किल्ड वर्कर्स रोजगार के लिए पोर्टल पर ही आवेदन कर सकते हैं। कौशल विकास मिशन की ओर से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसके अलावा यूपी सरकार स्किल्ड वर्कर्स को सर्विस देने के लिए एक लाख निःशुल्क टैबलेट भी देगी।

मुख्यमंत्री योगी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए कौशल विकास मिशन से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इस बाबत श्रम विभाग की ओर से कोरोना की पहली लहर के दौरान आए दूसरे राज्यों से प्रवासियों की स्किल मैपिंग कर रोजगार भी मुहैया कराया गया। इसी के तहत अब श्रम विभाग की ओर से अधिक से अधिक स्किल्ड वर्कर्स को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से 25 जिलों में सेवा मित्र सेवा की शुरूआत की गई है, जिसका अभी ट्रायल चल रहा है और जल्द ही शेष सभी जिलों में इसे शुरू किया जाने वाला है। इसके लिए 50 सीटर कॉल सेंटर तैयार किया गया है।

प्रदेश में भाजपा सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाई : आशुतोष टंडन

कौशल विकास मिशन के निदेशक कुनाल सिल्कू ने बताया कि सरकार की ओर से आम लोगों और स्किल्ड वर्कर्स के लिए बहुत अच्छी सेवा शुरू की गई है। सर्विस बुक करते ही प्रोवाइडर और रेट आ जाता है। जल्द ही मुख्यमंत्री इस सेवा की शुरूआत करेंगे।

ये मिल रहीं सुविधाएं

पोर्टल, ऐप और काल सेंटर के माध्यम से एसी की सर्विस और रिपेयर, उपकरण की मरम्मत, कार रिपेयर और सर्विस, कारपेंटर, सफाई और डिस इंफेक्शन, इलेक्ट्रिशियन, आईटी हार्डवेयर और सर्विस, नर्सिंग सर्विसेज, प्लंबर, आरओ सर्विस और रिपेयर, महिलाओं और पुरुषों के लिए नाई आदि सेवाएं उपलब्ध हैं।

इन जिलों में मिल रहीं सेवाएं

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मीरजापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी।

Tags: cm yogiLucknow Newsskilled appskilled labour
Previous Post

प्रदेश में भाजपा सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाई : आशुतोष टंडन

Next Post

प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

acid
उत्तर प्रदेश

दबंगों ने छात्रा पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

27/09/2023
Drowning
उत्तर प्रदेश

बांध के पानी में डूबने से युवक की मौत

27/09/2023
Murder
उत्तर प्रदेश

हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

27/09/2023
Akhilesh Yadav
Main Slider

भाजपा हेराफेरी कर सत्ता में बना रहना चाहती है: अखिलेश यादव

27/09/2023
jahar khurani
उत्तर प्रदेश

केरल निवासी दंपत्ति जहरखुरानी के शिकार

27/09/2023
Next Post
Navneet Sehgal

प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं : सहगल

यह भी पढ़ें

Dead body

इलाज कराने गई महिला का नवजात शिशु गायब, नर्स हिरासत में

13/10/2022
Dead body

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत

18/06/2021
pm modi

बिहार चुनाव 2020 : पहले चरण के चुनाव में पीएम मोदी ने मतदाताओं से की अपील

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

leggings

लेगिंग्स पहनते समय ना करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा लुक

27/09/2023
Morpankh

इन उपायों से मिलेगा शत्रुओं से छुटकारा

27/09/2023
food

देर रात भोजन करते है तो हो जाएं सावधान

27/09/2023
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version