• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी दिवस में जन जन को भागीदार बनाएगी योगी सरकार, चलाएगी ऐसा कार्यक्रम

Desk by Desk
20/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश के लोगों को मिट्टी के सम्मान और स्वाभिमान से जोड़ने के लिए एक अनूठी मुहिम शुरू की है। आगामी 24 जनवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के जरिये योगी सरकार प्रदेश वासियों में अपनी मिट्टी के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करेगी। इसके तहत यूपी दिवस के कार्यक्रमों में जन जन को भागीदार बनाएगी।

राज्य की सत्ता संभालने के बाद यूपी दिवस की शुरूआत की। ऐसा कर प्रदेश के लोगों को अपनी मिट्टी पर गौरव का अनुभव कराने वाली योगी सरकार इस बार हर जिले में उत्तर प्रदेश दिवस मनाने जा रही है। प्रदेश के छोटे बड़े सभी जिलों में यूपी दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ ही आम लोग भी सहभागिता कर सकेंगे।

यह पहली बार होगा जब राजधानी लखनऊ के अतिरिक्त जिलों में भी यूपी दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। तीन दिन तक चलने वाले यूपी दिवस समारोह के कार्यक्रमों के तहत जिलों में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित कर उत्तर प्रदेश के गौरवपूर्ण इतिहास के साथ ही विकास गाथा को भी प्रस्तुत किया जाएगा। योगी सरकार ने यूपी दिवस के कार्यक्रमों के लिए सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री 25 जनवरी को नोएडा में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिला अधिकारी समेत अन्य विभागों के अफसर और कर्मचारी सहभागी बनेंगे।

Tags: Jan Janpartnerpeoplerespectself-respectsoilunique campaignUP daywill run such a programYogi GovernmentYogi government will make people participate in UP dayअनूठी मुहिमचलाएगी ऐसा कार्यक्रमजन जनभागीदारमिट्टीयूपी दिवसयूपी दिवस में जन जन को भागीदारयोगी सरकारलोगोंसम्मानस्वाभिमान
Previous Post

हर किसी ने योगदान दिया, इसलिए मैं लगा बेहतर कप्तान : अजिंक्य रहाणे

Next Post

पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
कैलाश विजयवर्गीय Kailash Vijayvargiya

पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी

यह भी पढ़ें

rain

बारिश ने तोडा 122 साल का रिकॉर्ड, जारी रहेगा ठंड और कोहरे का डबल अटैक

23/01/2022
Poco C31

जबरदस्त फीचर्स के साथ इस दिन लॉंच होगा Poco C31 स्मार्टफोन

27/09/2021
gold silver price

Business: सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानने के लिए पढ़ें

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version