• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
03/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Education Model

Education Model

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । परिषदीय स्कूलों (Council Schools) को अपग्रेड करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। 57 जनपदों में सरकार अत्याधुनिक सुविधा युक्त मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की शुरुआत करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बाराबंकी के मुख्य मार्गों पर अवस्थित 10 विद्यालयों को भी अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव है। इन विद्यालयों को योगी सरकार डेमो विद्यालय (Education Model) के रूप में विकसित करेगी, ताकि विभिन्न राज्यों और विदेश से लखनऊ आने वाले प्रतिनिधियों और मेहमानों को प्रदेश की बेहतर शिक्षा व्यवस्था और विकास से परिचित कराया जा सके। प्रस्ताव के अनुसार, स्थलीय परीक्षण एवं प्रेरणा पोर्टल पर जियो टैग तकनीक के आधार पर गैप एनालिसिस कर इन विद्यालयों का चयन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने स्वयं लखनऊ और बाराबंकी मुख्य मार्ग पर विद्यालयों को चिन्हित कर उन्हें अपग्रेड किए जाने के निर्देश दिए थे।

करीब 7 करोड़ व्यय होंगे प्रोजेक्ट पर

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग पूरे प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों को अपडेट करने में जुट गया है। लखनऊ और बाराबंकी में भी जल्द ही प्रस्ताव पर अमल की शुरुआत हो सकती है। महानिदेश स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के अनुसार, ‘यह विद्यालय स्ट्रीमिंग और डेमॉन्सट्रेशन के लिए होंगे। लखनऊ में जो लोग आते हैं, उन्हें इसके माध्यम से दिखाया जाएगा कि राज्य शिक्षा नीति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्या होती है और उसे स्कूलों में कैसे लागू किया जाता है। इसके माध्यम से एक्सीलेंट लर्निंग और लर्निंग बाय डूईंग जैसे यूनीक कांसेप्ट को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही इसके प्रशिक्षण का भी आइडिया है। इस प्रोजेक्ट को इसी वर्ष शुरू किया जाएगा।’ प्रस्ताव के अनुसार, जनपदों द्वारा किए गए गैप एनालिसिस के आधार पर 10 परिषदीय कम्पोजिट विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए करीब 7 करोड़ रुपए के व्यय का अनुमान है। इस तरह प्रत्येक विद्यालय के उच्चीकरण और सुविधाओं से युक्त करने पर 66 लाख रुपए के खर्च का अनुमान है।

इसलिए खास होंगे ये विद्यालय

इन विद्यालयों को मॉडल डेमो स्कूल (Education Model) के रूप।में विकसित किया जाएगा जिसमे तमाम शैक्षणिक सुविधाओं के साथ साथ स्कूलों की सफाई और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन विद्यालयों में लैंग्वेज लैब के साथ कम्प्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध होगी। स्मार्ट क्लास का भी प्रस्ताव है।

इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण देश और दुनिया के सामने एक सफलतम मॉडल : सीएम योगी

इसके साथ ही माड्यूलर साइंस लैब, रोबोटिक्स एवं मशीन लर्निंग लैब्स के अलावा वाई-फाई इनेबल्ड कैम्पस से लैस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मी भी रहेंगे, जिन्हें बेसिक शिक्षा विभाग के आवर्तक बजट से नियुक्त किया जाएगा।

लर्निंग लैब के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे विद्यालय

इन विद्यालयों को लर्निंग लैब के साथ ही डेमो स्कूल की अवधारणा के साथ विकसित किया जाना है। इसका उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधिकारियों, प्रतिनिधियों, मीडिया से जुड़े लोगों के समक्ष प्रदेश भर में उच्चीकृत किए जा रहे विद्यालयों की सूची को मॉडल के रूप में प्रदर्शित करना है। इसके साथ ही इन विद्यालयों को विभिन्न राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय संगठनों के समक्ष भी डेमो के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। यही नहीं इनके माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों का भी प्रस्तुतीकरण होगा।

Tags: Education ModelLucknow NewsYogi News
Previous Post

इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण देश और दुनिया के सामने एक सफलतम मॉडल : सीएम योगी

Next Post

Newsclick के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार, ऑफिस भी सील

Writer D

Writer D

Related Posts

Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.
Main Slider

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

31/01/2026
Veterinary pharmacists
उत्तर प्रदेश

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

31/01/2026
Transfer
Main Slider

6 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

31/01/2026
Next Post
Prabir Purkayastha

Newsclick के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार, ऑफिस भी सील

यह भी पढ़ें

योगी आदित्यनाथ का कहना कोरोना से लड़ना तो मास्क है पहनना

04/04/2021
द कश्मीर फाइल्स

व्हाट्सएप पर ‘The Kashmir Files’ के डाउनलोड लिंक भेज अकाउंट किया खाली

16/03/2022
Taapsee Pannu removed the curtain, said I did not take any formal education in acting

तापसी पन्नू ने हटाया पर्दा बोलीं मैंने अभिनय की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version