• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Newsclick के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार, ऑफिस भी सील

Writer D by Writer D
03/10/2023
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Prabir Purkayastha

Newsclick editor Prabir Purkayastha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डिजिटल न्यूज वेबसाइट Newsclick के फंडिंग केस के मामले में दिल्ली पुलिस ने इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ ( Prabir Purkayastha) और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल ने विदेशी फंडिंग की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद समाचार पोर्टल Newsclick के कार्यालय को भी सील कर दिया है।

बता दें, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में केंद्रित विशेष प्रकोष्ठ की छापेमारी सुबह शुरू हुई। बाद में प्रबीर पुरकायस्थ ( Prabir Purkayastha) को ‘Newsclick ’ के दक्षिणी दिल्ली कार्यालय ले जाया गया। जहां पहले से ही एक फोरेंसिक टीम मौजूद थी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को बताया कि 37 पुरुष संदिग्धों और 9 महिला संदिग्धों से उनके आवास पर पूछताछ की गई। साथ ही डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच के लिए जब्त/एकत्रित किया गया।

पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल जब्त, ऑफिस भी सील

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद रोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में मंगलवार की सुबह Newsclick और उससे जुड़े पत्रकारों के घर पर छापेमारी शुरू की थी। जिन पत्रकारों के घर पुलिस पहुंची उनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती और परंजय गुहा ठाकुरता सहित अन्य लोग है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है। पुलिस उस इनपुट के आधार पर एक्शन ले रही है, जो प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साझा किया था। ED की जांच में 3 साल के अंदर 38.05 करोड़ रुपए के फेक विदेशी फंड ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ था। ये पैसे गौतम नवलखा और तीस्ता सीतलवाड़ के सहयोगियों के अलावा कई पत्रकारों को दिए गए थे।

Newsclick के दफ्तरों पर छापा, अभिसार शर्मा सहित कई पत्रकार हिरासत में

इन पैसों के लेनदेन का खुलासा ED की जांच में हुआ था। इसमें एफडीआई के जरिए 9.59 करोड़ रुपये और सर्विस एक्सपोर्ट के बदले 28.46 करोड़ रुपए देने की बात सामने आई थी। चीन से आया पैसा कुछ विदेशी फर्मों के माध्यम से Newsclick तक पहुंचा। यही पैसा Newsclick से जुड़े पत्रकारों को भी दिया गया था।

चीनी कंपनियों से फंडिंग मिलने का मामला

साल 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने Newsclick को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था। ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनियों के जरिये Newsclick को मिली थी। इसके बाद ED ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी, हालांकि हाई कोर्ट ने उस वक्त Newsclick के प्रमोटर्स को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी।

Tags: delhi newsNewsclick china fundingNewsclick website
Previous Post

यूपी के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार

Next Post

सपा को झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
Next Post
Dinesh Singh

सपा को झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

यह भी पढ़ें

Mokshada Ekadashi

इस दिन है मोक्षदा एकादशी, सुख समृद्धि के लिए इन मंत्रों का करें जाप

21/12/2023

आबादी के हिसाब से मिलेगी भागीदारी, सबको मिलेगा सम्मान : अखिलेश

27/11/2021
CBI

500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में तीन जनपदों में सीबीआई की छापेमारी

04/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version