• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा कीर्तिमान, एक साल में 30 लाख राजस्व मामलों का निस्तारण

Writer D by Writer D
10/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व मामलों के निस्तारण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बीते एक साल में प्रदेशभर में उप जिलाधिकारी और तहसीलदार स्तर पर करीब 30 लाख राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया है। सरकार की इस पहल से जनता को समय पर न्याय और राहत मिली है।

राजस्व मामलों में तेजी से फैसले लेते हुए प्रदेश सरकार ने दिखा दिया है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति और मॉनीटरिंग से बड़े बदलाव संभव हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त निगरानी और दूरदर्शी सोच के चलते राजस्व विभाग में लंबित मामलों को गंभीरता से लिया गया और उन्हें समयबद्ध तरीके से निपटाया गया। इसका परिणाम यह है कि जनता को जमीन से जुड़े विवादों में त्वरित न्याय मिल रहा है और प्रदेश प्रशासनिक दृष्टि से सशक्त बनता जा रहा है।

जमीन के मालिकाना हक से जुड़े मामलों का तेजी से हुआ समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में विगत एक वर्ष में 24 लाख से अधिक नामांतरण के मामलों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही जमीन के मालिकाना हक से जुड़े मामलों का तेजी से समाधान किया गया। जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है। कुल 30 लाख मामले उपजिलाधिकारी और तहसीलदार स्तर पर निस्तारित कराए गए हैं। योगी सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने बड़ी जिम्मेदारी निभाई है, जिससे रिकॉर्ड स्तर पर राजस्व मामलों का समाधान किया गया।

तेजी से निपटाए गईं जनता से जुड़ी समस्याएं

डेढ़ लाख से ज्यादा पैमाइश के मामले निपटाए गए हैं। इसके अंतर्गत जमीन की माप-जोख से जुड़े विवाद सुलझाए गए, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं, 80 हजार बेदखली और 95 हजार अकृषक उपयोग के मामलों का भी समाधान किया गया है।

इसके अलावा बंटवारे से संबंधित करीब डेढ़ लाख मामलों का निस्तारण किया गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयास हैं कि जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

Tags: Yogi News
Previous Post

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

Next Post

कब हैं बुद्ध पूर्णिमा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मुख्य सचिव ने परखी व्यवस्थाएं

11/04/2026
Chhagan Bhujbal
Main Slider

कार पार्किंग में उतरा छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे मंत्री

11/04/2026
Hamirpur ranks first in the March report of CM Dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

11/04/2026
Keshav Prasad Maurya paid tribute to Mahatma Jyotiba Phule.
उत्तर प्रदेश

महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया : केशव मौर्य

11/04/2026
Next Post
Buddha Purnima

कब हैं बुद्ध पूर्णिमा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

यह भी पढ़ें

Rakhi

रक्षाबंधन पर घर आएंगी मां लक्ष्मी, बस कर लें ये उपाय

19/08/2024
Bandaru Dattatreya

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

29/04/2024
cm dhami

सीएम धामी ने जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की

19/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version