• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर घर आएंगी मां लक्ष्मी, बस कर लें ये उपाय

Writer D by Writer D
19/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Rakhi

Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल सावन के महीने की पूर्णिमा तिथि को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक, रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का पावन पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जायेगा। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का एक अनमोल उत्सव है। यह पर्व भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की मंगल कामना के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं।

भाई भी इस दिन अपनी बहनों को उनकी सुरक्षा और देखभाल करने का वचन और उपहार देते हैं। रक्षाबंधन का यह पर्व परिवार में प्रेम भावना को तो बढ़ाता ही है, वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ आसान उपाय करने से आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन करें ये आसान उपाय

लक्ष्मी मां के नाम का जलाएं दीपक

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन घर के मंदिर या पूजा स्थल में सुबह और शाम को मां लक्ष्मी के नाम का घी का दीपक जलाएं। संभव हो तो ऐसा प्रतिदिन करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर धन-धान्य से भर जाता है।

खीर का भोग लगाएं

आर्थिक संकट को दूर करने के लिए रक्षाबंधन के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करें और उनको खीर का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

चांदी का सिक्का

रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहन के हाथ से गुलाबी रंग के कपड़े में अक्षत, सुपारी और एक चांदी का सिक्का डलवा कर उनकी गांठ लगा लें। इसके बाद इस पोटली को तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

नारियल चढ़ाएं

रक्षाबंधन पर एक नारियल लें और इसे लाल मिट्टी के एक छोटे से घड़े या बर्तन में रखें और फिर इस घड़े को लाल कपड़े से ढक दें और बहते हुए पानी में प्रवाहित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

सूर्य देव को जल अर्पित करें

रक्षाबंधन पर सुबह सूर्य उगने से पहले उठना चाहिए, स्नान आदि करने के बाद उगते हुए सूर्य को जल देना चाहिए। जल में रोली, चावल और फूल भी डालने चाहिए। ऐसा करने से भाग्य मजबूत होता है और आर्थिक संकट भी दूर होते हैं।

कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा

रक्षाबंधन के दिन अपने इष्ट देव यानी कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से इष्ट देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सारे संकट दूर होते जाते हैं।

Tags: Raksha Bandhan 2024raksha bandhan dateraksha bandhan muhuratRaksha bandhan tipsRaksha Bandhan upay
Previous Post

कब है चेहल्लुम, इस्लाम में क्यों मनाया जाता है ये त्योहार?

Next Post

सावन के पांचवें सोमवार पर करें ये एक काम, सालभर नहीं सताएगी पैसों की कमी!

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
Next Post
Sawan

सावन के पांचवें सोमवार पर करें ये एक काम, सालभर नहीं सताएगी पैसों की कमी!

यह भी पढ़ें

झांड़ियों में मिला रक्त-रंजित अवस्था में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

29/10/2021
Rahul Gandhi राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, उठाया ये मुद्दा

17/12/2020
Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

लखनऊ समेत कई जिलों में जमीनों के सर्किल रेट का जल्द पुनरीक्षण कराएगी योगी सरकार

10/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version