• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि में दुर्गा पंडालों से नारी शक्ति को जागृत करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
09/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi

Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित योगी सरकार (Yogi Government) एक बार फिर शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) पर मिशन शक्ति (Mission Shakti) के तहत महिला सशक्तीकरण को लेकर बड़ा अभियान चलाएगी। इस बार यह अभियान प्रदेश भर में 15 से 24 अक्टूबर तक सर्किलवार चलाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न ग्राम सभा, दुर्गा पंडाल, मंदिर, वार्ड, मोहल्ला से जागरुकता रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म, आपसी संवाद और ध्वनि संदेश के माध्यम से नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जागरुक किया जाएगा।

वहीं हर ग्राम पंचायत रैली का एक पड़ाव भी होगा, जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होंगे। सर्किलवार रैली में ग्राम और न्याय पंचायतों में भ्रमण के दौरान शक्ति दीदी के साथ ग्राम प्रधान, अध्यापिका, न्याय पंचायत के लिए नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर व अन्य भी मौजूद रहेंगी।

प्रतिदिन हर सर्किल के 12 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी सर्किलवार रैली

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के एडीजी बीपी जोगदंड ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरुप हर साल की तरह इस बार भी शारदीय नवरात्र पर प्रदेश भर में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। इस बार प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण सर्किलवार रैली निकाली जाएगी। यह रैली प्रदेश के सभी 75 जिलों के 450 सर्किल के 58,754 ग्राम पंचायत और 1300 वार्ड- मोहल्ले से होकर निकलेगी। सर्किलवार रैली में स्थानीय क्षेत्राधिकारी शामिल होकर हर दिन अपने सर्किल के 10 से 12 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराएंगे।

प्रदेश की विद्युत व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए जोन का पुर्नगठन: एके शर्मा

इस दौरान रैली का प्रत्येक ग्राम पंचायत, वार्ड, मोहल्ले में एक पड़ाव होगा, जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, आपसी संवाद और ध्वनि संदेश दिये जाएंगे। वहीं रैली के रूट पर पड़ने वाले पूजा पंडालों में भी कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, महिला संबंधी शासकीय योजनाओं, महिला संबंधी हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी।

रैली में यह विभाग भी होंगे शामिल

रैली में यूपी पुलिस की शक्ति दीदी (Shakti Didi) के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे, जो मौके पर ही महिलाओं की समस्याओं को समाधान करेंगे। वहीं मिशन शक्ति के तहत सेफ सिटी अभियान भी चलाया जाएगा।

इसमें प्रदेशभर में तीन हजार पिंक बूथ बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पहले चरण में नौ जिलों में स्थित 20 धार्मिक स्थल पर पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसी तरह सभी 10,417 महिला बीटों के लिए इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें पहले चरण में 1100 महिला बीट को सुविधा दी जाएगी।

Tags: Lucknow NewsMission Shaktishakti didiup newsYogi Government
Previous Post

प्रदेश की विद्युत व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए जोन का पुर्नगठन: एके शर्मा

Next Post

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल फुटप्रिंट बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

06/05/2026
CM Mohan Yadav
राजनीति

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

06/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल को लूटने की परत-दर-परत जांच होगी : केशव प्रसाद मौर्य

06/05/2026
Next Post
YEDA

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल फुटप्रिंट बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने अब तक पहली डोज़ न लेने वालों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश

20/11/2021
Yashvardhan

सीएम योगी से मिला 11 साल का जीनियस यशवर्धन

17/09/2022
rakesh tikait

किताब लिखने के लिए एक महीने की छुट्टी पर गए योगेन्द्र यादव : टिकैत

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version