• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपोत्सव के लिए अयोध्या तैयार, विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार योगी सरकार

Writer D by Writer D
10/11/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। सातवें दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुशल प्रबंधन में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव में वालंटियर्स के सहयोग से 24 लाख से अधिक दीयों को प्रज्ज्वलित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार दोपहर में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा 51 घाटों के दीए की गणना पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक व गणना वालंटियर की मौजूदगी में शुरू हुई।

विवि की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पदाधिकारियों को यथा आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय आवासीय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी दीपोत्सव को लेकर अति उत्साहित हैं। सभी के सहयोग से पुनः अयोध्या एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनाएगी।

दीपों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दीपोत्सव (Deepotsav) के नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र ने बताया कि 11 नवम्बर का दीपोत्सव अद्भुत, आलौकिक होगा। प्रशासन के सहयोग से कार्य को अंतिम रूप दे दिया गया है। 51 घाटों पर दीयों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन व विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही है। शनिवार को दीपोत्सव के दिन प्रातः 10 बजे से पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक व गणना वालंटियर्स की देखरेख में 24 लाख से अधिक दीए में तेल डालने, बाती लगाने व देर शाम शासन द्वारा नियत समय पर दीए प्रज्जवलित किए जायेंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम द्वारा सभी घाटों के दीपों की गणना की जा रही है।

सुबह से ही वॉलेंटियर्स दीयों में भरेंगे तेल

उन्होंने बताया कि शनिवार को वॉलेंटियर्स एवं पदाधिकारी दीयों में तेल भरने का कार्य करेंगे। सभी को एक-एक लीटर की सरसों की बोतलें दी जाएंगी। हर वॉलेंटियर सावधानी पूर्वक 30 दीए में तेल डालेगा। दीये का ऊपरी हिस्सा कुछ खाली रखा जायेगा। तेल घाट पर न गिरे इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। दीये में तेल डालने के पश्चात बाती के आगे वाले भाग पर कपूर का पाउडर लगाएंगे, जिससे वालंटियर्स को दीये प्रज्ज्वलित करने में आसानी होगी।

दीपोत्सव ने बढ़ाई अयोध्या की भव्यता, बढ़ने लगी पर्यटकों की आमद

प्रत्येक घाट पर दीयों को प्रज्ज्वलित करने के लिए कैंडल, माचिस, डंडे लगे कैंडल तथा अन्य सामग्री घाट के अनुसार निर्धारित दीयों की संख्या के अनुपात में एक ही बार में समन्वयकों को उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Tags: 7th DeepotsavdeepotsavDeepotsav 2023
Previous Post

गरीबों का कल्याण ही केन्द्र व राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य: एके शर्मा

Next Post

पलक झपकते ही मिल रही यूपी-112 की मदद, अपराधों में आई भारी कमी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
UP-112

पलक झपकते ही मिल रही यूपी-112 की मदद, अपराधों में आई भारी कमी

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही, चारधाम में फंसे हजारों यात्री, अबतक 5 की मौत

19/10/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
shot

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, को लाइसेंसी बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version