• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

17 नगर निगम वाले जनपदों में ‘रोजगार की फसल’ लगाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
14/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mission Rojgar

Mission Rojgar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 17 नगर निगम वाले जनपदों के 51 लाख युवाओं को योगी सरकार रोजगार (Employment) से जोड़ेगी। योगी सरकार के प्रयास से लखनऊ-गोरखपुर, वाराणसी-प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आगरा-झांसी में भी बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत सभी नगर निगम क्षेत्रों के युवाओं के द्वार रोजगार (Employment) पहुंचाने के लिए संकल्पित योगी सरकार ने इसका ताना-बाना तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यह धरातल पर उतरने लगेगा। पिछड़े होने का दंश झेलने वाले कई जिलों में इसके बाद ‘रोजगार की फसल’ लहलहाएगी।

लखनऊ के 16 लाख और मुरादाबाद में 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार (Employment)

यूपी में 17 नगर निगम हैं। इनमें सबसे अधिक निवेश लखनऊ जनपद में हुआ है। यहां 782 प्रस्तावों के जरिए 196261 करोड़ के निवेश होंगे, जिससे 16.31 लाख से अधिक युवाओं को सरकार ‘अपने पैर’ पर खड़ा करेगी। वहीं फिरोजाबाद में 8.57 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 14874 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। पीतलनगरी मुरादाबाद को 22520 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसके जरिए यहां के भी 40321 युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। निवेश प्रस्तावों के जरिए सहारनपुर के 42898 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

शाहजहांपुर,  मथुरा और अयोध्या भी विकास की रेस में

शाहजहांपुर में नगर निगम के लिए पहली बार वोट पड़ेगा। पिछले चुनाव में अयोध्या व मथुरा-वृंदावन निगम बनाकर विकास की नई परिभाषा लिखी गई। जिस शाहजहांपुर में पहली बार युवा नगर निगम चुनाव में वोट डालेंगे, वहां जीआईएस से 66502 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इसके धरातल पर उतरते ही जनपद व आसपास के 5.10 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। अयोध्या में 53472 और मथुरा-वृंदावन के 50 हजार युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़कर सुनहरा भविष्य देगी।

कई नामचीन कंपनियां इन क्षेत्रों में करेंगी निवेश

गोरखपुर, वाराणसी,  गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जनपदों में नामचीन कंपनियां निवेश करने को तत्पर हैं। इन जिलों में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था का राज कायम किया तो यहां के उत्पादों की ब्रांडिंग कर वैश्विक बाजार भी दिया। अब यहां कंपनियों के आने से नया माहौल बनेगा। जीआईएस में टॉप-10 में अग्रणी टाउचेन ग्रुप ऑफ कंपनीज आगरा, लखनऊ व वाराणसी में निवेश करने की इच्छुक है तो आरजी स्ट्रेटजिज ग्रुप गोरखपुर व गाजियाबाद में कई सेक्टरों में निवेश को धरातल पर पहुंचाएगा। एनटीपीसी लिमिटेड झांसी व प्रयागराज में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करेगा तो यूनिकॉर्न एनर्जी लखनऊ और पं. वासुदेव तिवारी स्किल यूनिवर्सिटी झांसी व आसपास के  युवाओं को निवेश के जरिए रोजगार से जोड़ेगा।

नगर निगम         रोजगार (Employment)

लखनऊ                 1631543

फिरोजाबाद               857740

गाजियाबाद               634864

शाहजहांपुर               510567

कानपुर                  374182

गोरखपुर                 197814

अलीगढ़                 162254

वाराणसी                 135108

झांसी                    132453

मेरठ                    110018

आगरा                  105515

प्रयागराज                 67033

अयोध्या                 53472

मथुरा-वृंदावन             50387

बरेली                    43571

सहारनपुर               42898

मुरादाबाद                40321

कुल                   5189740

Tags: lucknwow newsrojgar missionYogi News
Previous Post

नवरात्री में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान

Next Post

25 मार्च को 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे योगी, गिनाएंगे उपलब्धियां

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
Next Post
CM Yogi

25 मार्च को 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे योगी, गिनाएंगे उपलब्धियां

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet

योगी सरकार की बड़ी पहल, सस्ती दरों पर बिजली खरीदेगा उत्तर प्रदेश

06/05/2025
सीएम योगी cm yogi

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में डेयरी की भूमिका महत्वपूर्ण : योगी

03/01/2021
anandiben patel

कोविड नियंत्रण को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन ने जिलाधिकारियों का बढ़ाया हौसला

18/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version