• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP के ‘सुपर ब्रांड’ बने योगी, विपक्ष के पास भी नहीं है मुख्यमंत्री की कोई काट

Writer D by Writer D
06/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के बेहतर कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की चर्चा दूसरे राज्यों में भी खूब हो रही है। बुल्डोजर (Bulldozer) तो इस कदर सबके सिर चढ़कर बोल रहा है कि दूसरी सरकारों ने भी अपराधियों के खिलाफ इसे सबसे बड़ा अस्त्र के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश की जनता से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) तक योगी (Yogi) के सुशासन के कायल हैं। योगी की यही ताकत अब विपक्षी दलों को परेशान कर रही है। विपक्ष के पास योगी (CM Yogi) की कोई काट नहीं है। ऐसे में विपक्ष सत्ता पक्ष भाजपा (BJP) को घेरने के बजाए आपस में ही लड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव हराने से हताश विपक्षी पार्टियां एक दूसरे पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ने में व्यस्त हैं। समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (Congress) जैसे दल एक दूसरे को कटघरे में खड़ा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता में लाने का आरोप लगा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ (Ygi) से लड़ने के लिए विपक्ष को साहस की जरूरत होगी

वहीं दूसरी ओर यूपी की सत्ता पर काबिज योगी सरकार अपने 2024 के अगले लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ाने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) और उनका पूरा मंत्रिमंडल जनता के द्वार पहुंच रहा है। सरकार में जनता के हितों का ध्यान रखते हुए तमाम फैसले लिए जा रहे हैं। जबकि प्रमुख विपक्षी दलों के नेता जनता के बीच जाने के बजाए आपस में ही झगड़ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ ( Yogi) एक ऐसा चेहरा बन गये हैं जिससे लड़ने के लिए विपक्ष को साहस की जरूरत होगी।

CM योगी ने रामलला के किए दर्शन, हनुमंत लला की उतारी आरती

यूपी के राजनीतिक घटनाक्रम को देखे तो पाएंगे कि राहुल गांधी ने मायावती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने तो उनसे गठबंधन की बात करते हुए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का ऑफर दिया था, पर उन्होंने बात तक नहीं की। राहुल ने आरोप लगाया कि सीबीआई, ईडी की वजह से भाजपा को चुनाव में मायावती ने खुला रास्ता मुहैया कराया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद मायावती ने भी राहुल को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि वह पहले अपने गिरेबान में झांकें। यह पूरी तरह तथ्यहीन है। इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी में सपा मुखिया अखिलेश यादव की वर्किंग से खफा होकर शिवपाल सिंह यादव, पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और सीतापुर जेल में बंद आजम खान ने पार्टी में सब कुछ ठीक न होने का संदेश दे दिया। सपा नेताओं का यह आपसी संघर्ष अभी सामने आया ही था कि बसपा मुखिया मायावती ने भी अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम-यादव का वोट और विभिन्न दलों के साथ गठबंधन के बावजूद सपा सत्ता में नहीं आ पाई। इसलिए सपा यह सपना देखना छोड़ दे।

उत्तराखण्ड दौरे से वापस आकर राम नगरी पहुंचे योगी

एक तरफ विपक्षी दलों में सिर फुटव्वल मची है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) लगातार कार्य कर रहे हैं। लक्ष्य के अनुरूप वह हर दिन आगे बढ़ रहे हैं। वह अपने तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे से वापस आकर राम नगरी अयोध्या पहुंच गये हैं। उत्तराखण्ड में योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

दोनों राज्यों के बीच दो दशक से चले आ रहे सम्पत्ति विवाद को समाप्त कर विकास के प्रति अपनी सोच को दर्शाने का कार्य किया है। इस दौरान वह अपने पैत्रिक गांव गये। उन्होंने सबसे मुलाकात की। उत्तराखण्ड से वापस आकर शुक्रवार को अयोध्या पहुंच गये हैं। वह दर्शन पूजन के साथ ही अयोध्या के विकास के लिए करीब 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में योगी विपक्ष के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।

सीएम योगी एवं सीएम धामी ने भागीरथी पर्यटक आवास का किया लोकार्पण

Tags: cm yogicm yogi adityanathlive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup newsyogi 2.0Yogi Government
Previous Post

सीएम धामी ने की गोल्य्यू महाराज की पूजा अर्चना, भक्तों के साथ ग्रहण किया प्रसाद

Next Post

सोना-चांदी के भाव में आई नरमी, जाने आज का भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post

सोना-चांदी के भाव में आई नरमी, जाने आज का भाव

यह भी पढ़ें

Hair Transplant

हेयर ट्रांसप्लांट कराते ही बिगड़ने लगी तबीयत, बालों की चाहत ने ले ली विनीत की जान

11/05/2025
ukraine shuts airspace

Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने बंद किया एयरस्पेस, रास्ते से लौटा Air India का विमान

24/02/2022
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

04/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version