• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के विकास पर लगेगी लाखों वोटर्स की मुहर

Writer D by Writer D
29/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सुशासन व सर्वसमाज के विकास की बदौलत उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का कारवां बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा, विधानसभा में रिकॉर्डतोड़ जीत मिलने के बाद सोमवार को होने वाली विधान परिषद की पांच सीटों पर भी भाजपा के हौसले बुलंद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के गृह क्षेत्र गोरखपुर व प्रभु राम की अयोध्या वाले गोरखपुर-फैजाबाद के अलावा कानपुर-उन्नाव, बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, प्रयागराज-झांसी तथा कानपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को चुनाव होंगे। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दो लाख 50 हजार से अधिक मतदाता वोट देंगे और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के विकास पर 1 लिखकर कमल खिलाएंगे। वहीं दो फरवरी (गुरुवार) को चुनाव परिणाम भी आएंगे।

गोरखपुर में 24, प्रयागराज सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 24 प्रत्य़ाशी मैदान में हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह पर ही दांव लगाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने करुणाकांत मौर्य को मैदान में उतारा है। इस चुनाव के लिहाज से सबसे बड़े चुनावी क्षेत्र में लगभग 321 बूथों पर कुल दो लाख पचास हजार 846 मतदाता वोट करेंगे। इनमें से 1.65 लाख से अधिक पुरुष व 85 हजार से अधिक महिलाएं सीएम योगी के नाम और विकास पर अपना वोट देकर भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मुहर लगाएंगे। प्रयागराज-झांसी सीट से लगभग 33 हजार से अधिक मतदाता हैं। यहां से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। कानपुर शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा ने पहली बार प्रत्याशी उतारा है। कानपुर शिक्षक व स्नातक सीट पर लगभग 2.30 लाख मतदाता वोट देंगे। स्नातक के लिए यहां भी 252 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। यहां भी प्रत्य़ाशी योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों के बलबूते कमल खिलाने की अपील कर रहे हैं।

यहां भी पड़ेंगे वोट

गोरखपुर-फैजाबाद, कानपुर खंड, बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, प्रयागराज-झांसी तथा कानपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होंगे। गोरखपुर-फैजाबाद से भाजपा ने देवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली-मुरादाबाद से जयपाल सिंह, कानपुर-उन्नाव स्नातक क्षेत्र से अरुण पाठक, कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वेणु भदौरिया व प्रयागराज-झांसी से बाबूलाल तिवारी को मैदान में उतारा है। पूरे चुनाव में लगभग 39 जिलों में मतदान होंगे।

सरकार के काम-संगठन के समन्वय से खिलाएंगे कमल

स्नातक व शिक्षक निर्वाचन की पांचों सीटों पर प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार के काम व भाजपा के संगठन के समन्वय से कमल खिलाएंगे। कुछ सीटों पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं। यहां प्रत्याशियों ने मतदाताओं से मिलकर साफगोई से सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों की ही चर्चा की और वोट मांगकर विधान परिषद में आवाज बुलंद करने का आश्वासन दिया।

गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जिले

गोरखपुर, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया

‘आरोहिणी इनीशिएटिव’ से सक्षम होंगी प्रदेश की बेटियां

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

‘आरोहिणी इनीशिएटिव’ से सक्षम होंगी प्रदेश की बेटियां

Next Post

दुनिया के कई देशों के यंग लीडर्स से मुख्यमंत्री योगी की हुई मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
cm yogi

दुनिया के कई देशों के यंग लीडर्स से मुख्यमंत्री योगी की हुई मुलाकात

यह भी पढ़ें

pm modi

मन की बात : PM मोदी ने देशवासियों से की अपील, सैनिकों के लिए घर में एक दिया जलाएं

25/10/2020
CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले CM धामी, चाय की चुस्कियों के बीच जनसंवाद

27/11/2025
Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन योजना में योगी सरकार की बड़ी छलांग

04/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version