• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की जैव विविधता पर 6 वर्षों की मेहनत का दिखने लगा सकारात्मक असर

Writer D by Writer D
18/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Forestry New Year

Forestry New Year

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश को हरा भरा बनाने, पर्यावरण संतुलन स्थापित करने, जन-जन में पौधरोपण (Plantation) के संस्कार विकसित करने व बच्चों को प्रकृति की व्यावहारिक शिक्षा देने के लिए तथा कृषकों की आय में वृद्धि के लिए, बीते छह साल से योगी सरकार पौधरोपण को महाअभियान की तरह चला रही है। विभिन्न विभागों व व्यापक जन सहभागिता से अबतक 135 करोड़ पौधे प्रदेश में रोपित किए जा चुके हैं। इस साल भी वर्षाकाल में 35 करोड़ पौध रोपित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते छह साल से चलाए जा रहे इस महाअभियान के सुखद परिणाम भी सामने आने लगे हैं। प्रदेश की जैव विविधता को मजबूत आधार देने के लिए पौधरोपण अभियान (Plantation Campaign) किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ है।

वनों के समुचित संरक्षण से वन्य जीवों की संख्या में हुआ इजाफा

पौधरोपण अभियान (Plantation Campaign) का ही नतीजा है कि प्रदेश में हरित क्षेत्रफल में वृद्धि दर्ज की गई है। वृक्षों के समुचित संरक्षण के फलस्वरूप वन्य जीवों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। प्रदेश में राष्ट्रीय पशु बाघ की संख्या विगत पांच साल में 118 से बढ़कर 173 हो गयी है। इसी प्रकार हाथियों की संख्या भी 265 से बढ़कर 352 हो गयी है। यही नहीं राज्य पक्षी सारस की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

विगत पांच वर्षों में सारस की संख्या 13,670 से बढ़कर 17,586 हो गयी है। बता दें कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वर्ष 2018 में टाइगरों की संख्या 25 थी जो बढ़कर 65 होने पर बाघ संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं यूएनडीपी, आईयूसीएन, जीटीएफ, डब्ल्यू डब्ल्यू ई, कैट दि लॉन्स शेयर की संयुक्त सहभागिता से पीलीभीत टाइगर रिजर्व को टीएक्स टू का प्रथम ग्लोबल अवार्ड भी मिल चुका है।

योगी के महाअभियान से जैव विविधता के संरक्षण को मिली नई ताकत

जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद से ही पौधरोपण अभियान (Plantation Campaign)को शासन की प्राथमिकता में ला दिया है। स्टेट ऑफ फारेस्ट रिपोर्ट-2021 के अनुसार उत्तर प्रदेश में वनावरण तथा वृक्षावरण में 794 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। पौधरोपण महाअभियान का ही नतीजा है कि प्रदेश की जैव विविधता के संरक्षण को मजबूती मिली है। साथ ही साथ नये-नये प्राणी उद्यानों के जरिए भी जीवों के संरक्षण के लिए योगी सरकार पूरी संजीदगी के साथ काम कर रही है।

फिर चाहे पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रथम प्राणि उद्यान ‘शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान’ का शुभारम्भ हो या कैम्पियरगंज रेंज के अन्तर्गत स्थापित ‘रेड हेडेड गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र’, मुख्यमंत्री के प्रयासों का ही नतीजा है कि लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ‘वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एक्यूरियम (वाजा) की सदस्यता मिल चुकी है। वनीकरण में वृद्धि होने के कारण मानव और वन्य जीव संघर्षों में भी बीते 6 साल में कमी आई है।

पौधों को रोपने के साथ उनके संरक्षण का किया जाय पूरा प्रबंध: एके शर्मा

उत्तर प्रदेश मानव वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित करने वाला देश का पहला राज्य है। इतना ही नहीं प्रदेश 10 वेटलैण्डस के साथ देश का सर्वाधिक रामसर साइट घोषित राज्य भी बन चुका है। भारत की आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर प्रदेश में ‘अमृत वन’ की स्थापना के साथ ही नगर वन, खाद्य वन, शक्ति वन तथा बाल एवं युवा वन की स्थापना भी की गयी है।

Tags: Lucknow NewsPlantationplantation 2023Plantation CampaignYogi News
Previous Post

बाढ़ प्रभावितों को युद्ध स्तर पर मदद पहुंचाए सरकार: हरीश रावत

Next Post

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
folk art

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Dark Circles

आपके चेहरे के लिए बेहद चमत्कारी है टमाटर, डार्क सर्कल्स कर देगा गायब

19/01/2022
Share Market

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भी भारी गिरावट के साथ की ओपनिंग

19/02/2025
Ram Gopal Yadav

सीएम योगी ने मेरा पूरा…, व्योमिका सिंह की जाति पर टिप्पणी के बाद रामगोपल यादव की सफाई

16/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version