• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रतिष्ठित हडको अवार्ड से सम्मानित हुआ योगी का यूपी

Writer D by Writer D
25/04/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, लखनऊ
0
HUDCO Award

HUDCO Award

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्वच्छता को लेकर योगी सरकार (Yogi Sarkar) के सराहनीय प्रयासों पर मंगलवार को केंद्र सरकार ने भी मुहर लगा दी। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश को देश के प्रतिष्ठित HUDCO Award (2022-2023) से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदान किया गया।

सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार मनोज जोशी द्वारा राज्य मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश नेहा शर्मा (Neha Sharma) को उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 53वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार दिया गया। स्वच्छता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट 2022-23 श्रेणी में यह सम्मान दिया गया है। पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये की धनराशि भी दी गई।

अभियान से जुड़े 11 लाख लोग

उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश की ओर से बीते 14 से 24 जनवरी के बीच इस अभियान का संचालन किया गया था। इसमें, प्रदेश के 75 पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया। इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए।

नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन जैसी गतिविधियों के माध्यम से घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में आम जनमानस को शामिल किया गया। 10 दिन के इस सफल अभियान का समापन 24 जनवरी को यूपी स्थापना दिवस के दिन गौपूजा के साथ किया गया। प्रदेश भर में 11 लाख से ज्यादा लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

देश भर से आए थे दावेदार

भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिष्ठित HUDCO Award 2022-23 के लिए देश भर से इन्ट्री प्राप्त की गई थी। इसमें, स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से भी इन्ट्री भेजी गई। कई चरणों के परीक्षण के बाद जूरी मंडल ने ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को फील्ड विजिट के लिए चुना।

माफिया कहता है जान बख्श दो, ठेला लगाकर जी लूंगा: योगी आदित्यनाथ

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम ने बीती 3 अप्रैल को लखनऊ के इमामबाड़ा, रेसीडेंसी समेत कई स्थलों का निरीक्षण भी किया। कई चरणों के परीक्षण के बाद ही ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को प्रतिष्ठित हडको अवार्ड बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट 2022-23 में पुरस्कार के लिए चुना गया है। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के 53वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।

Tags: HUDCOhudco awardLucknow News
Previous Post

माफिया कहता है जान बख्श दो, ठेला लगाकर जी लूंगा: योगी आदित्यनाथ

Next Post

माफिया अतीक अहमद का बहनोई डॉ. अखलाक निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Akhlaq Ahmed

माफिया अतीक अहमद का बहनोई डॉ. अखलाक निलंबित

यह भी पढ़ें

Bank Holiday

इस हफ्ते मात्र इतने दिन खुलेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

11/04/2022
CM Vishnu Dev Sai

आज की बेटियां हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही, यह हमारा भविष्य: मुख्यमंत्री साय

29/08/2024
CM Yogi

मुगलों से नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज से है आगरा की पहचान : सीएम योगी

26/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version