• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब बिना SIM कार्ड के कर सकेंगे कॉल, इन्टरनेट और मैसेज, जानें पूरी डिटेल

Writer D by Writer D
07/04/2022
in Tech/Gadgets
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सिम कार्ड (SIM Card) किसी भी फोन का मुख्य हिस्सा होता है. इसकी मदद से यूजर्स कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं को एक फोन पर यूज कर पाते हैं. क्या हो अगर आपके फोन से सिम कार्ड लगाने का स्पेस ही खत्म हो जाए. दरअसल, स्मार्टफोन्स में बढ़ते फीचर्स की वजह से सिम कार्ड के लिए मिलने वाले स्पेस की जगह लगातार कम होती जा रही है.

पहले फुल सिम कार्ड (SIM Card) से मिनी, फिर माइक्रो और अब नैनो सिम कार्ड चलन में आए हैं. हाल में कुछ डिवाइसेस में ई-सिम का सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे फोन्स में डुअल सिम की सुविधा मिलती रहे और जगह भी बचाई जा सके.

गूगल ला रहा नया फीचर

ऐसा लगता है कि कुछ दिनों में सिम कार्ड लगाने की जरूरत ही जल्द खत्म हो सकती है. इसका तोड़ गूगल ने Android 13 में खोज निकाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद यूजर्स को सिम कार्ड यूज करने के लिए स्पेस की जरूरत नहीं होगी. यह फीचर Android 13 में देखने को मिल सकता है. इसका नाम Multiple Enabled Profiles (MEP) है.

eSIM की अपनी सीमाएं हैं

इस फीचर की मदद से दो ऑपरेटर को सिंगल ई-सिम में यूज किया जा सकेगा. यूजर्स आसानी से इनके बीच में स्विच कर सकेंगे. ई-सिम कार्ड की अपनी सीमाएं और चुनौतियां हैं. ई-सिम में फिलहाल एक वक्त पर एक प्रोफाइल ही एक्टिवेट होती है. इसलिए डुअल सिम सपोर्ट के लिए मल्टीपल ई-सिम कार्ड, डुअल फिजिकल सिम कार्ड या एक ई-सिम और एक फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत होती है.

कैसे काम करेगा MEP?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने इस समस्या का हल खोज लिया है. एंड्रॉयड 13 में हमें Multiple Enabled Profiles (MEP) फीचर देखने को मिल सकता है, जिस पर सिंगल ई-सिम प्रोफाइल पर दो कैरियर यूज किए जा सकेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल इस फीचर पर साल 2020 से काम कर रहा है. इस फीचर के आने के बाद स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स को सिम कार्ड स्लॉट से निजात मिल सकती है. इससे हैंडसेट में पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस भी मिलेगा.

Tags: GoogleGoogle updatesgoolge newsSIM cardSmartphone
Previous Post

IAS, IPS बनकर नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार

Next Post

Ukraine-Russia War: कुत्ते ने मरने के बाद भी मालिक को अकेला नहीं छोड़ा, तस्वीरें रुला देंगी आपको

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Next Post

Ukraine-Russia War: कुत्ते ने मरने के बाद भी मालिक को अकेला नहीं छोड़ा, तस्वीरें रुला देंगी आपको

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

13 साल पुराने हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास

13/02/2021
Galwan valley clash

गलवां घाटी झड़प का एक साल, बिहार रेजीमेंट ने चीनी पोस्ट का कर दिया था ये हाल

15/06/2021
guru purnima

कल है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

02/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version