• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक ने इंस्टाग्राम लाइव आकर होटल में खुदकुशी की

Writer D by Writer D
08/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र में मुम्बई से वापस लौटा एक युवक घर न जाकर होटल में ठहर गया। उसने होटल के कमरे में गुरुवार की रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इंस्टाग्राम में लाइव करते समय उसने अपने दोस्त को भी साझा किया। पुलिस ने होटल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि फतेहगंज के पियार गांव के धोबिन पुरवा निवासी युवक रोहित (23) पुत्र भगवानदीन मुम्बई में पेंटिंग का काम करता था। वहां से वह गुरुवार को वापस लौटा और घर न जाकर अतर्रा कस्बे के संचिता रेस्टोरेंट्स एवं होटल में एक कमरा लेकर उसी में ठहर गया था।

काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल के मैनेजर शैलेंद्र ने पीछे की खिड़की से जाकर देखा तो युवक का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ दिखाई पड़ा। यह देखते उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके से थाना प्रभारी मनोज शुक्ला ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाएं।

एएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि रात को लगभग 11-12 बजे उसने इंस्टाग्राम में लाइव करके आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। मृतक के परिजनों ने भी इंस्टाग्राम में उसे खुदकुशी (Suicide) करते हुए देखा था। लेकिन घटनास्थल कहां है यह परिवार के लोग नहीं समझ पाए। जिससे उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी।

आधार कार्ड व होटल में लिखाए गए पते के अनुसार घटना की सूचना परिजनों को दी गई। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

Tags: banda news
Previous Post

पांच अपराधी किये गये जिला बदर

Next Post

हत्या की साजिश में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Dr. Umar
Main Slider

दिल्ली ब्लास्ट पर कड़ा जवाब: आतंकी डॉ. उमर का घर IED से उड़ाया

14/11/2025
The entire family was found dead
Main Slider

पांच मौतों का रहस्य! घर में मृत मिला परिवार, पूरे गांव में दहशत

14/11/2025
उत्तर प्रदेश

पांच राज्यों की समीक्षा बैठक में मायावती का संदेश—बसपा को दिल और दम दोनों से मज़बूत करें

14/11/2025
उत्तर प्रदेश

ग्लोबल स्टेज पर UP की धमाकेदार एंट्री, आज से दिल्ली में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की धूम

14/11/2025
Main Slider

डिजिटल योगी-राज: अब UP दौड़ेगा Data + AI की स्पीड पर!

14/11/2025
Next Post
Arrested

हत्या की साजिश में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

गौवंश भरा कंटेनर पकड़ा गया , तीन तस्कर गिरफ्तार

31/07/2021

सीएम धामी ने महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

30/08/2021
navneet sikera

प्रमोशन के बाद IG से ADG बने सुपर कॉप नवनीत सिकेरा, मां बोली, ‘जय हिन्द साहब’

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version