• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1183 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार ने आज एक बार फिर भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही बीएसई का सेंसेक्स 1,180 अंक से अधिक लुढ़क गया था। वहीं, एनएसई के निफ्टी में भी 350 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी थी। हालांकि इस गिरावट के बाद हुई खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन बाजार लगातार लाल निशान में ही कारोबार कर रहा है।

यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को बढ़ाने के संकेत की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट का रुख बना हुआ है। कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार ने भी आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती आधे घंटे तक बाजार में लगातार गिरावट का रुख बना रहा, लेकिन इसके बाद खरीदारों के एक्टिव होने से बाजार में सुधार के लक्षण भी नजर आने लगे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 540.77 अंक की कमजोरी के साथ 57,317.38 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में शेयर बाजार में कभी खरीद, तो कभी बिक्री का दबाव बनता रहा। जिसके कारण सेंसेक्स भी लगातार ऊपर नीचे की गति दिखाता रहा। लेकिन 10 मिनट के कारोबार के बाद बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण अगले 20 मिनट में ही सेंसेक्स 1,183.64 अंक का गोता लगाकर 56,674.51 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

माफियाओं पर कार्रवाई होती है, अखिलेश के पेट में दर्द होता है : शाह

इस तेज गिरावट के बाद बाजार में खरीदार एक्टिव हो गए और चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी। खरीदारी के इस सपोर्ट से सेंसेक्स की स्थिति में भी तेजी से सुधार होने लगा और ये सूचकांक रिकवरी की दिशा में बढ़ने लगा। हालांकि इस खरीदारी के बीच-बीच में बिकवाली का दबाव भी बनता रहा। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 927.34 अंक की कमजोरी के साथ 56,930.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 215.95 अंक की कमजोरी के साथ 17,062 अंत के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के कारण निफ्टी भी पहले 10 मिनट तक कभी ऊपर तो कभी नीचे की गति में चलता रहा, लेकिन इसके बाद हुई तेज बिकवाली ने शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी को 350.10 अंक की कमजोरी के साथ 16,927.85 अंक के स्तर तक पहुंचा दिया।

बाजार में हुई जोरदार गिरावट के बाद शुरू हुई खरीदारी ने निफ्टी को भी सपोर्ट किया, जिसके कारण ये सूचकांक तेजी से रिकवर करते हुए ऊपर की ओर बढ़ने लगा। खरीद बिक्री के इस दबाव के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 275.70 अंक की कमजोरी के साथ 17,002.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में निफ्टी में शामिल 50 में से 48 शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बाजार में आई इस जोरदार गिरावट के कारण शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपये का चूना लग चुका है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अगर दिन में होने वाले कारोबार के दौरान खरीदारी का जोर बना, तो निवेशकों के नुकसान की कुछ हद तक भरपाई भी हो सकती है।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर ग्लोबल संकेत बने हुए थे। जिसके कारण भारतीय शेयर बाजार ने भी कमजोरी के साथ ही कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग सेशन में 516.84 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,341.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 164.10 अंक की कमजोरी यानी 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 17,096 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले बुधवार को गणतंत्र दिवस होने की वजह से शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ था, जबकि उसके पहले के कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 366.64 अंक की बढ़त के साथ 57,858.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने मंगलवार को 128.85 अंक की छलांग लगाकर 17,277.95 अंक के स्तर पर अपने कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

इस राज्य में खत्म हुआ विकेंड कर्फ्यू, इन पाबंदियों में भी मिली राहत

Next Post

अखिलेश की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से यूपी में बनेगी सरकार : शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Shivpal Yadav

अखिलेश की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से यूपी में बनेगी सरकार : शिवपाल

यह भी पढ़ें

Carnival Banquet Hall

बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

24/05/2024
bharat jodo yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

28/11/2022
susheel modi

पीएम मोदी की तस्वीर का किसी अन्य दल ने इस्तेमाल किया तो कराएंगे FIR : सुशील

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version