• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सलमा से बेइंतहा मोहब्बत करता था रोहित, फिर गोलियों से भून दिया

Writer D by Writer D
02/11/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक इश्क में पागल आशिक की खौफनाक करतूत सामने आई है। इस आशिक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उसको गोली (Shot) मार दी। प्रेमी ने एक-दो नहीं बल्कि 9 गोलियां प्रेमिका के जिस्म में उतार दी। गोली मारे का कारण यह था कि प्रेमिका ने आशिक से अपने संबंध खत्म कर लिए थे।

ब्रेकअप से नाराज आशिक प्रेमिका के घर में तीसरी मंजिल पर जा घुसा और उसको गोली मार दी। दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी का नाम रोहित गुप्ता है, जो सदर बाजार का रहने वाला है। 29 साल के रोहित गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बेहद शातिर अपराधी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल 28 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को खबर मिली थी कि भारत नगर इलाके में जेजे कॉलोनी में तीसरी मंजिल के मकान पर एक लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौक़े पर जाकर देखा तो पता चला यह लाश सलमा नाम की महिला की थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मृतक सलमा करोलबाग इलाके के एक पार्लर में काम किया करती थी। शुरुआत में पुलिस को कोई भी सीसीटीवी वगैरह नहीं मिला, जिससे यह एक ब्लाइंड मर्डर केस माना जा रहा था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अपने मुखबिरों की मदद से पता लगाया कि रोहित नाम के शख्स से सलमा के पहले प्रेम संबंध थे।

इसके बाद पुलिस ने रोहित की तलाश शुरू कर दी। रोहित के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जाने लगा लेकिन वह एक शहर से दूसरे शहर एक होटल से दूसरे होटल में भागता घूम रहा था। दिल्ली पुलिस की चार टीमों ने घेराबंदी करके रोहित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रोहित ने खुलासा किया कि वह एक शादीशुदा शख्स है और सलमा से बेइंतहा प्यार करता था लेकिन कुछ दिनों से सलमान ने उससे ब्रेकअप कर लिया था और मिलना जुलना बंद कर दिया था।

सीएम धामी ने दिवंगत कांस्टेबल की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

इससे रोहित बेहद नाराज था। रोहित ग्रॉसरी शॉप में काम करता था। 28 अक्टूबर को दिन में वो सलमा के घर पहुंचा और सलमा से उसके नोकझोंक शुरू हो गई, जिसके बाद रोहित ने पिस्तौल निकालकर सलमा को नौ गोलियां मारीं। हत्या के बाद आरोपी ने रिवॉल्वर को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: crime newsdelhi newsNational news
Previous Post

सीएम धामी ने दिवंगत कांस्टेबल की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

Next Post

‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए’ किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ पठान का धमाकेदार टीजर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
Next Post
Pathan

'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए' किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ पठान का धमाकेदार टीजर

यह भी पढ़ें

लद्दाख तनाव पर बोले वायुसेना प्रमुख- चीन के दुस्साहस का जवाब देने को हम तैयार

29/09/2020
up budget

आत्मनिर्भरता और समग्र विकास का बजट

22/02/2021

बॉलीवुड पर कोरोना का ग्रहण, जॉन अब्राहम भी हुए पॉजिटिव

03/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version