• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लद्दाख तनाव पर बोले वायुसेना प्रमुख- चीन के दुस्साहस का जवाब देने को हम तैयार

Desk by Desk
29/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत की तनातनी जारी है। इसके बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य असहज स्थिति में है। यहां पर न ही युद्ध की स्थिति है और न ही शांति बनी हुई है।

 ‘यूपी बोर्ड ऑफ सेकंडरी संस्कृत एजुकेशन’ में फर्जी शिक्षा बोर्ड के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार हैं। बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले पांच महीने से दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव जारी है।

एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने पत्रकारों से कहा कि वायुसेना किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। भारतीय वायु सेना ने तेजी के साथ हर स्थिति का जवाब दिया है और क्षेत्र में किसी भी दुस्साहस का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

चुनाव आयोग ने यूपी ,एमपी, ओडिशा, गुजरात में उपचुनाव तारीखों का किया ऐलान, नतीजे 10 नंवबर को

वायु सेनाध्यक्ष ने कहा कि हमारे उत्तरी सीमाओं पर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य असहज स्थिति में है। यहां न तो कोई युद्ध की स्थिति है और न कोई शांति की। जैसा कि आप जानते हैं हमारे रक्षा बल किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि चिनूक, अपाचे और अन्य विमानों के बेड़े के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के आने से वायुसेना को मजबूत रणनीतिक क्षमता हासिल हुई है। भविष्य में होने वाले किसी भी संघर्ष में वायुशक्ति हमारी जीत में अहम कारक रहेगी।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पूर्व में हासिल किये गए सी-17 ग्लोबमास्टर, चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टरों के साथ हाल में वायुसेना में शामिल राफेल लड़ाकू विमानों ने वायुसेना की सामरिक और रणनीतिक क्षमता में पर्याप्त बढ़ोत्तरी की है। भारतीय एरोस्पेस उद्योग से जुड़े एक सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी संघर्ष में वायुशक्ति हमारी जीत में अहम कारक रहेगी। इसलिये यह जरूरी है कि वायुसेना अपने दुश्मनों के खिलाफ तकनीक बढ़त हासिल करे और उसे बरकरार रखे।

नीट परीक्षा में 9 विद्यार्थियों के शामिल नहीं होने के मामले में 3 शिक्षकों को किया निलंबित

फ्रांस में निर्मित पांच बहुउद्देशीय राफेल लड़ाकू विमानों को 10 सितंबर को वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। विमानों का यह बेड़ा पिछले कुछ हफ्तों से पूर्वी लद्दाख में उड़ान भर रहा है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हलके लड़ाकू विमान तेजस की दो स्क्वाड्रन और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों में कुछ स्वदेशी हथियारों को बेहद कम समय में लगाया जाना देश के स्वदेशी सैन्य उपकरण बनाने की क्षमता को दर्शाता है।

Tags: Air Chief Marshal RKS Bhadauriaair forceAir Force Chief BhadauriaChief of Air Staff Air Chief Marshal RKS BhadauriaChinaEast Ladakheastern ladakhhindi newsladakhnews in hindiएयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरियाचीनपूर्वी लद्दाखलद्दाखवायुसेनावायुसेना प्रमुख भदौरिया
Previous Post

चुनाव आयोग ने यूपी ,एमपी, ओडिशा, गुजरात में उपचुनाव तारीखों का किया ऐलान, नतीजे 10 नंवबर को

Next Post

बिहार चुनाव : एलजेपी बोली- चिराग हमारी पार्टी से सीएम पद के उम्मीदवार

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : एलजेपी बोली- चिराग हमारी पार्टी से सीएम पद के उम्मीदवार

यह भी पढ़ें

5G

5G Spectrum Auction: अबतक लगी 1,49,623 करोड़ की बोलियां

29/07/2022
AK Sharma

लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने वोट के रूप में दें महत्वपूर्ण आहुति: एके शर्मा

16/05/2024
बिहार राज्यसभा उपचुनाव Bihar Rajya Sabha by-election

बिहार राज्यसभा उपचुनाव : सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदी में भरा नामांकन

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version