• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव में एक युवक की कोताना मार्ग पर गोली मारकर हत्या (murder) कर दी गई। पुरानी रंजिश के कारण युवक को घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है। जिस युवक की हत्या हुई है ़वह कुछ दिन पहले ही चोरी की घटना के मुकदमे में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

ग्राम लुहारी निवासी सुरेंद्र सिंह ने को बताया कि उसका 46 वर्षीय भाई जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश गांव में ही खेती व क्षेत्र में किसानों से गेहूं खरीदने का काम करता था। सोमवार की रात जितेंद्र के साथ रहने वाला एक युवक उससे घर से बुलाकर ले गया, लेकिन देर रात तक जितेंद्र घर वापस नहीं लौटा। देर रात एक व्यक्ति उनके घर आया और बताया कि कोताना मार्ग पर आम के बाग के पास जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है ।

वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां जितेंद्र का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी बड़ौत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, घटना की सूचना पर एएसपी मनीष कुमार मिश्र व सीओ हरीश सिंह भदौरिया भी मौके पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जितेंद्र के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं पीड़ित परिजन ने मंगलवार को बड़ौत पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि जितेंद्र की पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। वह सरसों चोरी के मुकदमे में कुछ दिन पहले जेल गया था और अब जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। इस घटना में गांव के ही जितेंद्र पुत्र महक सिंह व आंनद पुत्र राजवीर को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Tags: baghpat newscrime news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, चौबीस से ज्यादा मुकदमा दर्ज

Next Post

महिला ने 4 बच्चों संग खुद के अपहरण की रची थी साजिश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi visited and worshipped Maa Pateshwari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

12/03/2026
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory
उत्तर प्रदेश

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
Next Post
Kidnap

महिला ने 4 बच्चों संग खुद के अपहरण की रची थी साजिश

यह भी पढ़ें

Bihar Teacher

उप्र के प्राइमरी स्कूलों में 5000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती जल्द

20/05/2021
PM Poshan Yojana

अब मिड-डे मील में मिलेगा मीट और फल, इस राज्य ने जारी किया 371 करोड़ का बजट

05/01/2023
tractor trolley overturned

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version