• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला ने 4 बच्चों संग खुद के अपहरण की रची थी साजिश

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Kidnap

kidnap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद  के भाथा गांव में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने 4 बच्चों सहित स्वयं के अपहरण (kidnap) की साजिश रची थी। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। बाद में पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर इस मामले का पर्दाफाश करते हुए महिला को पंजाब के लुधियाना में बच्चों सहित बरामद कर लिया और अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में महिला और उसके देवर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 4 फरवरी 2022 को गीता देवी के देवर कमलेश कुशवाहा पुत्र बच्ची कुशवाहा द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास से गीता देवी पत्नी दिनेश कुशवाहा (35) उसकी पुत्री खुशबू (16) लड़के क्रमशः शिवा (14) कृष्णा (12) और राजू (9 ) का अपहरण हो गया है। इस सूचना के आधार पर मर्दन नाका चौकी प्रभारी प्रभारी अनिल कुमार सिंह द्वारा जांच की गई।

मोबाइल कॉल डिटेल तथा सर्विलांस की मदद से ज्ञात हुआ की पांचो लोग 5 फरवरी को लुधियाना पहुंच गए थे और इनके द्वारा साजिश के तहत अपना मोबाइल बंद करके उसी मोबाइल सेट में दूसरा सिम लगा दिया गया था। ताकि गीता देवी की पुत्री खुशबू 15 वर्ष के संदर्भ में थाना जसपुरा में पंजीकृत मुकदमा में विपक्षी कमतू कुशवाहा व उसी मुकदमे में जेल में निरुद्ध मोहन कुशवाहा के परिजनों से भारी भरकम राशि वसूल की जा सके।

उन्होंने बताया कि उक्त महिला द्वारा अपनी लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में कमतू व मोहन कुशवाहा के खिलाफ मुकदमे में सुलह समझौते के लिए 5 लाख की रकम मांगी जा रही थी। पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि गीता देवी बच्चों के साथ अनुपम सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी हथगांव थाना फतेहपुर के साथ 4 फरवरी को बांदा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए लुधियाना गई है।

इसी आधार पर पुलिस ने महिला गीता को बच्चों सहित बरामद कर लिया। इस प्रकरण में झूठी सूचना देने के आरोप में तथा मुकदमे में नाजायज वसूली के मामले में गीता और इसके देवर कमलेश कुशवाहा निवासी ग्राम भाथा थाना जसपुरा तथा कमलेश के जीजा पुत्तन कुशवाहा निवासी मूसेपुर थाना ललौली जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: banda newscrime news
Previous Post

घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post

लापता किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
Suicide

लापता किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला

यह भी पढ़ें

Manav Sharma

…मैं गलत थी, TCS के रिक्रूट मैनेजर की पत्नी के नए वीडियो ने खोली पोल

02/03/2025
petrol

पेट्रोल की कीमतों में फिर हुआ विस्फोट, डीजल के दामों ने भी लगाई आग

22/06/2021
Uttarakhand BJP made more than 14 lakh members

उत्तराखंड भाजपा ने प्रथम चरण में बनाएं 14 लाख से अधिक सदस्य

27/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version