• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में युवा कर रहे आत्महत्या: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/04/2024
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहीं जिसकी वजह से नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि कन्नौज के ब्रजेश पाल के अलावा फिरोजाबाद की एक बेटी ने भी आत्महत्या कर ली। अभी जो आंकड़े आए हैं, उसके अनुसार 90 फीसदी युवाओं के पास काम नहीं है।

कन्नौज से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, “ आज मैं कन्नौज के लोगों से मिला हूं। उनसे हाथ मिलाया। जल्द ही समाजवादी प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी और कन्नौज में रिकार्ड मतों से सपा जीत हासिल करेगी। कन्नौज के गांव-गांव से आवाज आ रही कि सांसद जी हाजिर हों और सांसद जी पुलिस को ठोक रहे हैं।”

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया “ इस बार गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया हो जायेगा।”

बाद में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का काफिला ठठिया के भदौसी गांव की ओर रवाना हो गया। जहां वह पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। कुछ देर मुलाकात करने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गये।

इससे पहले जिला कार्यालय में अखिलेश ने कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के जोनल प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। लंबी बैठक के बाद वह कन्नौज के एक गेस्ट हाउस में पहुंचे। जहां सपा नेता नेमसिंह यादव की बहन की शादी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वह कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के भूड़पुरवा गांव गए। यहां कुछ समय पहले ही बेरोजगारी से परेशान होकर ब्रजेश पाल नाम के एक युवक ने अपनी डिग्रियां जला कर सुसाइड कर लिया था। उसके पास से मिले सुसाइड लेटर में आत्महत्या का कारण उसने बेरोजगारी लिखा था। ऐसे में अखिलेश यादव ने उसके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024Lucknow Newsup news
Previous Post

सीएम ने UPSC में सफल हुए हरियाणा के अभ्यर्थियों से की टेलीफोन पर बात, बोले- हमें आप पर गर्व है

Next Post

विपक्षी पर्चा दाखिल कर बर्बाद कर रहे हैं पैसा, भाजपा जितेगी 80 सीट : ओम प्रकाश राजभर

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
om prakash rajbhar

विपक्षी पर्चा दाखिल कर बर्बाद कर रहे हैं पैसा, भाजपा जितेगी 80 सीट : ओम प्रकाश राजभर

यह भी पढ़ें

chyawanprash

सर्दियों में होममेड च्यवनप्राश खाकर करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट

28/10/2020
Akhilesh Yadav Rally

अखिलेश की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने फिर किया हंगामा, पुलिस पर फेंके पत्थर

22/05/2024
Arrested

20 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, लूट के मामले में था फरार

19/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version