• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
16/03/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जलेसर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार को दिनदहाड़े एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या (shot) कर दी गई। घटना से गुस्साए घरवालों व ग्रामीणों ने शव मौके पर ही रखकर हमलावरों की गिरफ्तारी करने की मांग शुरु कर दी। परिजन, पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग उठाई। इस दौरान आक्रोशित भीड़ शव ले जा रहे वाहन को पलट दिया। घंटों शव मौके से नहीं उठने दिया।

जलेसर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी जुगराज सिंह उर्फ जुग्गा कश्यप का 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार कश्यप मंगलवार को अपने खेत में पानी लगा रहा था। प्रदीप के बड़े भाई प्रमोद कुमार कश्यप ने बताया कि कुछ देर बाद उसके ताऊ का लड़का खेतों पर गया, उसने गांव के लोगों को प्रदीप की गोली मारकर (Shot) हत्या कर शव खींचकर ले जाते हुए देखा तो उसने चीख-पुकार मचाई दी। हमलावर शव मौके पर छोड़कर भाग गए। आरोप है कि हमलावर हत्या करने के बाद शव गायब करने की फिराक में थे।

घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एवं जवान एकत्रित हो गए। शव को घटनास्थल पर रखकर जमकर हंगामा किया। भाई के अनुसार गोली सीने में लगी है। पीड़ित परिवार ने मांग की कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, डीआईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी और नेता मौके पर आए तब लाश यहां से उठने दी जाएगी। लाश लेकर वाहन चला तो उत्तेजित लोगों ने उसको पलट दिया।

मौके पर एसडीएम जलेसर अलंकार सिंह अग्निहोत्री, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर नासिर खान कई थानों को पुलिस फोर्स फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची। लोगों को काफी समझाया-बुझाया तब कही जाकर घंटों बाद शव को उठने दिया गया।

घटना की पृष्ठभूमि में बताया गया है कि गांव में एक भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। सोमवार को प्रदीप भागवत कथा के भंडारे के लिए लकड़ी फाड़ रहा था। इसी दौरान गांव के सुरेन्द्र का का लड़का आया और उसने एक बच्चे में बाइक से टक्कर मार दी। प्रदीप ने उस बच्चे को उठा लिया। इसी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

इस घटना की तहरीर सुरेन्द्र की तरफ से पुलिस को दी गई। उसके बाद मंगलवार को प्रदीप की हत्या कर दी गई। इलाका पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsetah newsup news
Previous Post

दो पक्षों में चली गोलियां, एक युवक की हालत गम्भीर

Next Post

घर में चल रहा था स्लाटर हाऊस, दो महिला समेत चार आरोपी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जारी की विकास पुस्तिका, बोले- 2027 में फिर खिलेगा कमल

18/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, 9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर

18/03/2026
Jal Jeevan Mission 2.0
उत्तर प्रदेश

हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता

18/03/2026
CM Yogi
Main Slider

डबल इंजन सरकार ने 9 वर्षों में सुरक्षा, विकास, रोजगार और सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया: मुख्यमंत्री

18/03/2026
YIDA
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बड़े निवेश की रफ्तार तेज, तीन कंपनियों को भूमि आवंटन

17/03/2026
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

घर में चल रहा था स्लाटर हाऊस, दो महिला समेत चार आरोपी फरार

यह भी पढ़ें

blouse design

अपनी बॉडी के अनुसार चुने ब्लाउज की डिजाइन, देगा आपको बेहतरीन लुक

12/04/2023
Road Accident

सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

27/07/2021
Rakshabandhan

‘रक्षाबंधन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिल को छू लेगी अक्षय की ये फिल्म

22/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version