• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जारी की विकास पुस्तिका, बोले- 2027 में फिर खिलेगा कमल

Writer D by Writer D
18/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ स्थित लोकभवन में प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश में आज सरकार ने सफलता के 9 वर्ष पूर्ण किए, यह पल प्रदेशवासियों को धन्यवाद देने का है। उनके विश्वास और आशीर्वाद से हम 2027 में पुनः सरकार बनाने जा रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

उन्होंने (Keshav Maurya) बताया कि कानून-व्यवस्था में सुधार, आधारभूत संरचना का तीव्र विकास, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियां रही हैं।

इस अवसर पर विमोचित पुस्तक में सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और परिवर्तनकारी पहलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन को प्रदेश के विकास की व्यापक जानकारी मिल सके। इससे पहले भी प्रदेश में शासन के कार्यों को संकलित करते हुए पुस्तकों का विमोचन किया जाता रहा है, जिनमें विकास, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं की झलक प्रस्तुत की जाती है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि यह पुस्तक केवल उपलब्धियों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शक भी है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, संगठन मंत्री बीजेपी धर्मपाल, सरकार में समस्त मंत्री एवं सहयोगी पार्टी के मंत्री, लखनऊ महापौर जी, मुख्य सचिव एसपी गोयल जी, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के साथ
विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के विकास का स्वर्णिम काल बताया।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

मुख्यमंत्री ने कहा, 9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर

Next Post

कृषि विकास में यूपी बना देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
CM Yogi

कृषि विकास में यूपी बना देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

arrested

बच्चों को जंजीर से बांधने के मामले में मदरसा संचालक मौलवी समेत दो लोग गिरफ्तार

29/09/2021
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बेटे संग ऐसी तस्वीर, हो गई ट्रोल

24/12/2022
Congress

कांग्रेस ने विदेशी दौरे के लिए चार सांसदों के नाम सरकार को भेजे, शशि थरूर का नाम नहीं

17/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version