• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में जीका संक्रमण रोकने के लिये बनेंगे जीका वार्ड, हेल्पलाइन जारी

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Zika Virus

Zika Virus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कानपुर और कन्नौज के बाद राजधानी लखनऊ में भी जीका वायरस के संक्रमण की दस्तक के बाद सरकार ने इसे रोकने के लिये मुस्तैदी दिखाते हुये अस्पतालों में 10-10 बेड के जीका वार्ड बनाने और एक हेल्पलाइन जारी करने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ में अब तक तीन मरीजों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग को यहां स्थित आठ अस्पतालों में जीका वार्ड बनाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रोगियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान, निगरानी और देखभाल के लिए 500 विशेष निगरानी दल गठित किये हैं। यह टीमें रोगियों के घर जाकर उन्हें दवा देने, निगरानी रखने और लोगों को जागरूक करेंगी।

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल के अनुसार डफरिन, बलरामपुर, लोकबंधु, रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, सिविल अस्पताल, भाऊराव देवरस अस्पताल, ठाकुर गंज टीबी अस्पताल और सीतापुर रोड स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में जीका वार्ड बनाने जा रहे हैं। इसके अलावा लोहिया, केजीएमयू और एसजीपीजीआइ में जीका संक्रमण के गंभीर मरीज भर्ती होंगे।

उन्होंने बताया कि काेरोना कंटेनमेंट जोन की तर्ज पर संक्रमित के घर से 400 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग लगाकर कंटेनमेंट जोन बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सीएचसी से 25-25 टीमें स्थानीय लोगों के घर जा कर रोगियों की निगरानी और सर्वेक्षण करेंगी। सीएचसी पर दो-दो बेड के वार्ड भी बनेंगे।

प्रदेश में अब तक लगभग 4 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

इसके अलावा हवाईअड्डे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डाें पर भी ज़ीका प्रभावित जनपदों, राज्यों या विदेश से आने वाले यात्रियों की सूची तैयार करने प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। हवाईअड्डे पर दो नगर मजिस्ट्रेट भी रहेंगे।

0522-4523000 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके ले सकेंगे। रोगियों को 15 दिन तक होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके घर के पास बैरिकेडिंग भी होगी। ज़ीका कंटेनमेंट जोन में 100 सर्विलांस टीमें सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक फील्ड में रहेंगी। क्षेत्रों में फॉगिंग एंटीलार्वा छि़ड़काव के साथ समस्त निगरानी समितियों को सक्रिय करने का निर्देश भी दिया गया है। होर्डिंग पैम्फलेट के जरिये लोगों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया है।

Tags: Lucknow Newszika alertzika virus in lukcnow
Previous Post

 टीकाकरण 14 करोड़ पार, देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला यूपी पहला राज्य

Next Post

2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटे जीतेगी : राधा मोहन

Writer D

Writer D

Related Posts

Chandra Grahan
Main Slider

आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, दिल्ली समेत बड़े शहरों में कब देगा दिखाई?

03/03/2026
Laptop
Main Slider

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

03/03/2026
Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Next Post
Radha Mohan Singh

2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटे जीतेगी : राधा मोहन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार दल के वाहनों को किया रवाना

20/04/2023

Omicron ने गुजरात में की एंट्री, देश में संक्रमितों की संख्या 78 हुई

16/12/2021
PM Modi

पीएम मोदी के खिलाफ EC ने दर्ज की शिकायत, जानें पूरा मामला

06/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version