• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केयुर सेठ ने हिंदुस्तानी भाऊ के साथ मिलकर कोकोनट चा राजा 2020 को किया होस्ट

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूरे देश में फैले कोरोना वायरस के कारण सभी त्यौहारों को बस यूँ  ही सेलिब्रेट किया जा रहा है, पहले की तरह ज्यादा धूमधाम भी देखने को नहीं मिल रही है। जैसे कि महाराष्ट्र में सबसे धूमधाम से मनाए जाने वाले फेस्टिवल गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस बार सबको सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों का पूरा ध्यान रखना होगा।

मुंबई में कोकोनट चा राजा नाम से मशहूर गणपति बप्पा का ये ६ वां साल है। यूट्यूबर और बिगबॉस 13 के कंटेस्टेंट्स हिंदुस्तानी भाऊ यानि कि विकास पाठक हर साल की तरह इस साल भी कोकोनट चा राजा की प्रार्थना करने पहुंचे। उनके अलावा कोकोनट चा राजा 2020 के दर्शन करने कई बॉलीवुड सितारे और पॉलीटीशियन भी पहुंचे।

इस दौरान हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा, “हर साल मैं यहाँ आकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूँ। हमें हर त्यौहार को बड़ी ही हसी-खुशी के साथ मनाना चाहिए क्योंकि हम भारत में रहते हैं।” भाऊ ने आगे कहा, “पिछले साल भी यह एक बहुत बड़ा सेलिब्रेशन था, जिसे इतिहास में अब तक के सबसे बड़े विसर्जन के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार, महामारी के कारण, वे महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। कोकोनट चा राजा की टीम लॉकडाउन के दौरान समाज और पुलिसकर्मियों की मदद कर रही है जो एक सराहनीय बात है। बप्पा को प्रणाम और आप को सलाम।”

कोकोनट मीडिया बॉक्स, केयूर सेठ ने कहा, “हर साल, हिंदुस्तानी भाई भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए हमारे कॉर्पोरेट ऑफिस आते हैं और मुझे लगता है कि वह एक सच्चे देशभक्त हैं।”

कंट्रोवर्सी के बारे में बताते हुए, हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा, “हर कोई अपने धर्म से प्यार करता है और आपको किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। अलग-अलग धर्मों और समुदाय के लोग कई वर्षों से इस देश में रह रहे हैं और यही हमारे देश की खास बात है। मेरे हर धर्म के दोस्त हैं। मैं अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ ईद और मुहर्रम मनाता हूँ तो क्रिश्चियन दोस्तों के साथ क्रिसमस भी मनाता हूं। हमें लोगों को धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए और इस देश में हर कोई एक जैसा है।”

केयूर सेठ ने कहा, ” यह हमारा ६  वां साल है कि हम गणपति उत्सव मना रहे हैं, लेकिन इस बार हमने एक मैसेज कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के साथ साथ दूसरी आवश्यक सुरक्षा संबंधी सावधानियां भी बरती हैं। यदि कोई यहाँ विजिट करना चाहेगा तो उसका भी पूरा इंतजाम किया गया है। हमने एक ऐसी व्यवस्था की है जहां लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भगवान गणेश का आशीर्वाद ले सकते हैं। भक्त हमारे फेसबुक पेज पर कोकोनट चा राजा की लाइव आरती भी देख सकते हैं।

Tags: Coconut Cha RajaHindustani BhauKeyur Sheth
Previous Post

कोविड-19 महामारी के दौरान आपको नौकरी दिलाने में मदद कर सकती है ये स्किल्स

Next Post

राज्यों के बकाया GST मामले में केंद्र सरकार जीओएम के गठन का रख सकता है प्रस्ताव

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Roadways contract workers attempt self-immolation
Main Slider

लखनऊ में रोडवेज संविदाकर्मियों का आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

01/06/2026
CM Nayab Singh
Main Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जुटी सैनी सरकार, हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

01/06/2026
Divorce
Main Slider

लोक अदालतों को तलाक देने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

01/06/2026
Next Post

राज्यों के बकाया GST मामले में केंद्र सरकार जीओएम के गठन का रख सकता है प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

army

कश्मीर : 100 से अधिक ऑपरेशनों में 208 दहशतगर्दों को मारे गए

30/12/2020
Gautam Gulati reveals about relationship between Siddharth and Shahnaz

गौतम गुलाटी ने सिद्धार्थ और शहनाज के रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा

25/05/2021
Nariyal Katli

नए साल पर नारियल की कतली से करें सबका मुंह मीठा, देखें रेसिपी

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version