• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिंदू धर्म की सेवा एवं रक्षा के पथ पर अग्रसर है भारत सेवाश्रम : सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना स्वामी प्रणवानंद ने की थी। इस संस्था की स्थापना वैदिक हिन्दू धर्म की रक्षा एवं मानवमात्र की सेवा के लिए की गई थी और यह संस्था आज भी अपने उद्देश्यों पर चलते हुए वैदिक हिन्दू धर्म की रक्षा एवं सेवा के पथ पर अग्रसर है। पूरा विश्वास है कि संस्था के वर्तमान पदाधिकारी आने वाली पीढ़ी में भी स्वामी प्रणवानंद के सेवाभाव एवं शिक्षा का प्रचार-प्रसार करेंगे।

मुख्यमंत्री शनिवार की शाम भारत सेवाश्रम संघ दाउदपुर में वासंतिक नवरात्र पूजा समारोह के तहत स्थापित मां भगवती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्था का गोरखनाथ मंदिर से बहुत पुराना जुड़ाव है। संस्था के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद का जन्म पूर्वी बंगाल में हुआ था। केवल 12 वर्ष की अवस्था में उन्होंने गोरखपुर में योगिराज बाबा गंभीरनाथ से योग की दीक्षा ली थी। उसके समाज को योग की शिक्षा देने में जुट गए। पूर्वोत्तर राज्यों एवं पश्चिम बंगाल में इस संस्था के कई सराहनीय कार्य हैं।

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी “ट्रिपल डी” की मुफ्त सुविधा

वैदिक हिन्दू धर्म की स्थापना के लिए इनके द्वारा किए जाने वाले सार्थक कार्यों का वहां दृष्टांत मिलता है। हर बड़े तीर्थ स्थान, प्रमुख धर्मस्थल पर भारत सेवाश्रम संघ का आश्रम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्ष बाद उन्हें यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंंने कहा कि इससे पहले वह एवं उनके गुरुदेव नियमित रूप से यहां आते रहे हैं। सन 2012 में भारत सेवाश्रम के संत पूरे देश से गोरखपुर आए थे और अपने गुरु स्वामी प्रणवानंद के सम्मान में भव्य आयोजन किया था। इन्हीं संतों के मार्गदर्शन में समाज सकारात्मक दिशा में जा रहा है। उन्होंंने कहा कि आज चैत्र नवरात्र की महाष्टमी तिथि पर एक बार फिर इस कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिला है। इस संस्था के पदाधिकारी केवल कर्मकांड ही नहीं बल्कि उसके व्यावहारिक स्वरूप पर भी विश्वास करते हैं।

‘ममता’ को CM योगी ने पहुंचाई आर्थिक मदद, पीएम आवास योजना के तहत घर भी मिलेगा

इससे पहले भारत सेवाश्रम संघ भवन परिसर में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही महिलाओं ने शंख ध्वनि के बीच फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। परिसर में स्थित मंदिर में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्वामी प्रणवानंद को नमन किया और मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की पूजा-अर्चना एवं आरती की।

भारत सेवाश्रम संघ परिवार की ओर से गोरखपुर शाखा प्रभारी स्वामी नि:श्रेयासानंद, कुरुक्षेत्र शाखा प्रभारी स्वामी तारानंद, अचिंत्य लाहिड़ी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। आनंद मुखर्जी ने मुख्यमंत्री के सम्मान में सम्मान पत्र का वाचन किया। स्वामी नि:श्रेयसानंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘श्रीश्री गुरु भजन’ पुस्तिका का विमोचन किया।

स्थापित होगी बलिदानी शचींद्रनाथ सान्याल की प्रतिमा, बनेगा सभागार

कार्यक्रम के दौरान भारत सेवाश्रम संघ गोरखपुर शाखा के प्रभारी स्वामी नि:श्रेयसानंद ने बलिदानी शचींद्रनाथ सान्याल के गोरखपुर से जुड़ाव की चर्चा करते हुए आश्रम परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के बारे में बताया। कार्यक्रम के बाद निकलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचानक प्रतिमा के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने की इच्छा जताई।

उप्र विधान परिषद में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर

स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने शचींद्रनाथ सान्याल की आदमकद प्रतिमा व एक सभागार के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द भेजने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थापित कराने एवं सभागार बनवाने का आश्वासन दिया।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी “ट्रिपल डी” की मुफ्त सुविधा

Next Post

एमएलसी चुनाव में पड़े 99 फीसदी वोट

Writer D

Writer D

Related Posts

promotion
उत्तर प्रदेश

यूपी के 22 PCS अफसरों का हुआ प्रमोशन, बने IAS, देखें पूरी लिस्ट

09/07/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एक सच्चा पुत्र वही, जो अपनी मां की सेवा और रक्षा करता है : सीएम योगी

09/07/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में झुकाया शीश

09/07/2025
Kanwadis vandalized the Dhaba
Main Slider

कांवड़ियों का तांडव, इस वजह से ढाबे पर की तोड़फोड़

08/07/2025
Yogi
उत्तर प्रदेश

बुधवार को नया इतिहास रचेगी योगी सरकार, 9 जुलाई को प्रदेश में एक दिन में लगाए जाएंगे 37 करोड़ पौधे, 52.43 करोड़ पौधे तैयार

08/07/2025
Next Post

एमएलसी चुनाव में पड़े 99 फीसदी वोट

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड 25 वर्ष होने तक बन जायेगा सर्वश्रेष्ठ राज्य : सीएम धामी

20/12/2021
cm yogi

सिविल टर्मिनल का शुभारंभ कानपुर में एक नए युग का सूत्रपातः योगी

27/05/2023
A family troubled by land dispute attempted suicide

धार्मिक कार्यक्रम में  अराजक तत्वों ने फेंके देसी बम, चार लोग घायल

17/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version