• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी “ट्रिपल डी” की मुफ्त सुविधा

Writer D by Writer D
09/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे से लोगों को बचाने के लिए तीन माह पहले बंद किया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला (Jan Arogya Mela) रविवार से एक बार फिर प्रारंभ हो रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखपुर के जंगल कौड़िया विकास खण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार सुबह 10 बजे करेंगे।

आरोग्य मेला (Jan Arogya Mela) के पुनः प्रारंभ होने से एक ही स्थान पर जनता को “ट्रिपल डी” (Triple D)  यानी डॉक्टर, ड्रग्स और डायग्नोस्टिक (चिकित्सक, दवा व जांच) की मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी। यह मेला पूरे प्रदेश में प्रत्येक रविवार को आयोजित होगा जिसमें मरीजों को एक ही जगह विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, जांच व दवाओं की मुफ्त सुविधा मिलेगी।

चार दशक बाद सत्ताधारी दल को मिलेगा विधान परिषद में प्रचंड बहुमत: सीएम योगी

समाज के अंतिम पायदान के लोगों को चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने के लिए 2 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की शुरुआत की गई थी। एक ही स्थान पर चिकित्सकीय परामर्श, जांच व दवाओं की निशुल्क सुविधा होने से यह मेला जनसामान्य में बेहद लोकप्रिय है। कोरोना की तीसरी लहर में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए इस मेले को रोक दिया गया था। तीसरी लहर पर सफलतापूर्वक काबू पाने के बाद रविवार से इसका पुनः शुभारंभ हो रहा है।

‘ममता’ को CM योगी ने पहुंचाई आर्थिक मदद, पीएम आवास योजना के तहत घर भी मिलेगा

प्रदेश के करीब 3500 केंद्रों पर अब तक लग चुके आरोग्य मेलों में 93 लाख 43 हजार 361 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 47 हजार 963 गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। आरोग्य मेले के दौरान 8 लाख 50 हजार 722 गोल्डन कार्ड भी बनाए जा चुके हैं।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार को जिले के सभी 23 नगरीय एवं 65 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होगा। जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं आयुष विभाग की भी सेवाएं दी जाएंगी।

Tags: cm yogigorakhpur newsjan arogya melamukhyamantri swasthya melaup news
Previous Post

‘ममता’ को CM योगी ने पहुंचाई आर्थिक मदद, पीएम आवास योजना के तहत घर भी मिलेगा

Next Post

हिंदू धर्म की सेवा एवं रक्षा के पथ पर अग्रसर है भारत सेवाश्रम : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post

हिंदू धर्म की सेवा एवं रक्षा के पथ पर अग्रसर है भारत सेवाश्रम : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने तलाक के पोस्ट को किया लाइक, एक्टर के रिएक्शन पर फैंस की बढ़ी चिंत

18/07/2024
azeem rafiq

इंग्लैंड का पूर्व कप्तान अजीम रफीक हुआ नस्लवाद का शिकार

06/09/2020
CM Dhami

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version