• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुधवार को नया इतिहास रचेगी योगी सरकार, 9 जुलाई को प्रदेश में एक दिन में लगाए जाएंगे 37 करोड़ पौधे, 52.43 करोड़ पौधे तैयार

Writer D by Writer D
08/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: बस कुछ घंटे और, फिर योगी सरकार (Yogi Government) नया इतिहास रचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम पर उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई (बुधवार) को एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में ‘पौधरोपण महाभियान-2025’ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया जाएगा। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर सभी मंत्री जनपदों में रहकर पौधरोपण करेंगे। महाभियान के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने आवंटित जनपदों में मंगलवार को पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और वन विभाग के अधिकारियों संग इसे अंतिम रूप भी दिया।

सीएम योगी अयोध्या व आजमगढ़ में करेंगे पौधरोपण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अयोध्या व आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी विभागीय कार्यक्रम के तहत उक्त जनपदों में पौधरोपण करेंगे। मुख्यमंत्री यहां जनसंवाद भी करेंगे और कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी प्रदान करेंगे।

राज्यपाल बाराबंकी, केशव मौर्य मेरठ व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण

महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ व ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री जनपदों में पहुंचकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाएंगे। इसके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री भी विभिन्न जनपदों में जाकर पौधरोपण कराएंगे।

नोडल अफसरों ने लिया जायजा, तैयारियां पूरी

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में लगने वाले पौधरोपण महाभियान-2024′ (एक पेड़ मां के नाम) के लिए नामित अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के अफसरों को नो़डल अधिकारी नामित किया गया है। सभी जनपदों के नोडल अधिकारियों ने मंगलवार को जनपदों में पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

पौधरोपण महाभियान विशेष

👉26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की रहेगी सहभागिता
👉सभी 18 मंडलों में लगेंगे पौधे, सर्वाधिक लखनऊ मंडल में
👉सभी विभागों के लिए तय किए गए लक्ष्य, वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग मिलकर लगाएगा सर्वाधिक 14 करोड़ से अधिक पौधे
👉पौधरोपण महाभियान में जनप्रतिनिधियों की भी रहेगी सहभागिता
👉अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन, गोपाल आदि वन की होगी स्थापना
👉सहजन भंडारा के तहत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासीय योजना व जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम के लाभार्थियों द्वारा सहजन के दो-दो पौधों का रोपण
👉13 प्रमुख नदियों समेत सभी नदियों के समीप कुल 21313.52 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे 3,56,26,329 पौधे
👉वन विभाग द्वारा सड़क किनारे लगेंगे 1.14 करोड़, एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए जाएंगे 2.50 लाख पौधे
👉https://upforest.gov.in तथा https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.aspx पर क्लिक करके या क्यू आर कोड स्कैन करके भी पौधरोपण की फोटो करें अपलोड

Tags: cm yogiYogi News
Previous Post

जो रामभक्तों पर गोली चलवा चुके, उन्हें आस्था की बात करने का अधिकार नहीं: स्वतंत्र देव सिंह

Next Post

कांवड़ियों का तांडव, इस वजह से ढाबे पर की तोड़फोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Next Post
Kanwadis vandalized the Dhaba

कांवड़ियों का तांडव, इस वजह से ढाबे पर की तोड़फोड़

यह भी पढ़ें

Transfer

पांच IPS का ट्रांसफर, कमलेश कुमार दीक्षित बने लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त

13/02/2024
PFI members

यूपी ATS को PFI के सदस्यों की सात दिनों की मिली कस्टडी रिमांड

17/02/2021
शराब से भरा ट्रक

शराब से भरा ट्रक पलटा तो बोतलें लूटने टूट पड़े गांव वाले, देखें Video

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version