• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री के क्षेत्र के लोगों ने महसूस किया कि उनके साथ धोखा हुआ

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही लोग विकास के नाम पर खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं और 2022 में बदलाव अब गोरखपुर से ही होता दिख रहा है।

अखिलेश ने यहां पहुंची सपा की विजयरथ यात्रा को संबोधित करते हुये कहा कि जिस प्रकार से जनसैलाव सपा की जनसभाओं में उमड़ रहा है, वह इस बात का द्योतक है कि जनता अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी से गोरखपुर वालों को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन योगी के साढ़े चार साल के शासन में अब गोरखपुर ही नहीं पूरे राज्य की जनता महसूस कर रही है कि उसके साथ छलावा किया है।

उन्होंने 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद सपा की सरकार बनने का दावा करते हुये कहा कि गोरखपुर से ही बदलाव का शंखनाद होगा। किसानों के आन्दोलन की चर्चा करते हुए अखिलेश ने कहा कि यह सरकार जिस प्रकार से किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है वह इस बात का द्योतक है कि अगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देगी।

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार साढ़े चार साल में पूरी तरह से विफल साबित हुई। उन्होंने जनसमूह से पूछा कि क्या किसी ने कल्पना की थी कि किसानों को गाड़ी से कुचला जायेगा? उन्होंने कमर तोड़ मंहगाई का जिक्र करते हुये कहा कि भाजपा के शासन में गरीबों की जेब काट कर अमीरों की जेब भरी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री अपने नाम के पत्थर लगवाकर चाहे जितना खुश हों ले मगर जनता समझ चुकी है कि भाजपा सरकार उसे धोखा दे रही है तथा उनके साथ छल कर रही है।

लैपटॉप ही नहीं सरकार भी चलाना आता है मुख्यमंत्री को : सिद्धार्थ नाथ

प्रदेश में भाजपा के शीर्ष नेताओं के ताबड़तोड़ कार्यक्रमों पर कटाक्ष करते हुये अखिलेश ने कहा कि यह भाजपा की नाकामी का सूचक है। इससे साबित हो गया है कि चुनावी हार करीब देख कर ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अब पूरे उत्तर प्रदेश में दौरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव और अधिक करीब आने पर ऐसे दौरे बढ़ जायेंगे।

यादव ने आह्वान किया कि सपा का हर कार्यकर्ता भाजपा सरकार के अलाोकतात्रिक कृत्यों का पर्दाफाश करते हुए उसे उखाड़ फेंकने के कार्य में मजबूती से आगे आये।

Tags: akhilesh yadavgorakhpur newsup news
Previous Post

लापता शिक्षक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Next Post

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhai Dooj
धर्म

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

20/10/2025
Govardhan Puja
Main Slider

गोवर्धन पूजा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

20/10/2025
Lizard
Main Slider

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

20/10/2025
Rangoli
फैशन/शैली

दिवाली पर नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो इन ट्रिक्स से मिनटों में बना लेंगी

20/10/2025
Suran Sabzi
Main Slider

दिवाली के दिन जरूर बनाई जाती है ये टेस्टी सब्जी, नोट करें मजेदार रेसिपी

20/10/2025
Next Post
Dead body

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

gold rate

इस हफ्ते तेजी के बावजूद अभी भी 7000 रुपये सस्ता है सोना

05/12/2020
cm yogi

उत्तर प्रदेश में डब्ल्यूएचओ के मानक से 10 गुना ज्यादा हो रहे कोरोना टेस्ट

10/06/2021
Malpua

होली पर इस तरह से बनाएं मालपुआ, बनेंगे एकदम सॉफ्ट और रसीले

11/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version