• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली पर इस तरह से बनाएं मालपुआ, बनेंगे एकदम सॉफ्ट और रसीले

Writer D by Writer D
11/03/2025
in फैशन/शैली, खाना-खजाना
0
Malpua

Malpua

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली का इंतजार हर किसी को बड़ी बेसब्री से रहता है। इस दिन ना सिर्फ भरपूर मौज मस्ती होती है बल्कि घरों में खूब स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं, जो त्यौहार का मजा दोगुना कर देते हैं। पारंपरिक रूप से कई पकवान ऐसे हैं जो होली के दिन लगभग सभी घरों में बनाए जाते हैं, जैसे- गुजिया, दही भल्ले, मठरी-पापड़ी आदि। इन्हीं में से एक है मालपुआ (Malpua) , जो उत्तर भारत की बहुत फेमस डिश है। इसे आटे, सूजी, मैदा, मावा और कई चीजों से बनाया जाता है लेकिन आज हम आपको सिर्फ सूजी और दूध से मालपुआ बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार होते हैं और आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं। खाने में ये इतने सॉफ्ट, रसीले और स्वादिष्ट बनते हैं कि होली के अलावा भी आप बाकी दिनों ये रेसिपी ट्राई करना पसंद करेंगी। आइए जानते हैं सूजी से मालपुआ (Malpua) बनाने की विधि।

सूजी से मालपुआ (Malpua) बनाने की सामग्री

होली पर नरम-नरम और स्वादिष्ट मालपुआ बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- सूजी (एक कप), दूध (एक कप), चीनी (आधा कप), कटे हुए किशमिश ( एक चम्मच), कटा हुआ छुहारा (एक चम्मच), सूखा नारियल ( एक चम्मच), एक चम्मच सौंफ के दाने, एक चम्मच इलायची पाउडर। इतनी सामग्री से आप लगभग पांच से छह मालपुआ बना सकती हैं।

सूजी से मालपुआ (Malpua)  बनाने की विधि

सूजी से मालपुआ (Malpua) बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी लें और उसे दूध में भिगोकर लगभग 5 से 6 घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। अगर आप सुबह मालपुआ बना रही हैं तो रात भर के लिए भी सूजी को दूध में भिगोकर रख सकती हैं।

जब सूजी दूध में अच्छी तरह फूल जाए तो इसे मिक्सर में डाल कर पीस लें ताकि बिना फेंटे आपकी सूजी अच्छी तरह दूध के साथ मिक्स हो जाए। आप हाथ से भी सूजी को फेंट सकती हैं लेकिन इसमें काफी समय और मेहनत लगेगी। इसमें चीनी डालना ना भूलें।

जब आपका बैटर तैयार हो जाए तो इसमें अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स बारीक काटकर डाल दें। आप किशमिश, छुहारा, सूखा नारियल डाल सकती हैं। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच सौंफ और इलायची पाउडर भी मिक्स करें, इससे मालपुआ का फ्लेवर और खुशबू दोनों ही एन्हांस हो जाएंगे। आप चाहें तो इस दौरान एक केला काटकर भी बैटर में एड कर सकती हैं, इससे भी मालपुआ का टेस्ट काफी बढ़ जाएगा।

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रखें। तेल थोड़ा गर्म हो जाए तो उसमें मालपुआ का बैटर डालें। इस दौरान इसे कलछी से ना छेड़ें। कुछ देर में जब मालपुआ पक कर खुद ही तेल के ऊपर आ जाए और एक साइड से गोल्डन हो जाए, तभी उसे दूसरी साइड पलटें।

जब दोनों तरह से मालपुआ (Malpua) अच्छी तरह पक जाए और सुनहरे रंग का हो जाए, तो उसे निकाल लें। तो लीजिए तैयार हैं आपके नरम-नरम और स्वादिष्ट सूजी से बना मालपुआ।

Tags: Holi DishesHoli RecipeMalpua recipe
Previous Post

होली पर बनाएं स्वादिष्ट डिश, टेस्ट पर मेहमान हो जाएंगे फिदा

Next Post

होली पर इस टेस्टी मिठाई से कराएं सबका मुंह मीठा, फटाफट नोट करें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

curd
फैशन/शैली

दही से स्किन में आएगा नेचुरल ग्‍लो, जानें इस्तेमाल का तरीका

14/01/2026
Coconut Milk
फैशन/शैली

ये दूध आपकी स्किन को बनाएगा सॉफ्ट और स्मूथ

14/01/2026
Hands
फैशन/शैली

सर्दियों में भी हाथ रहेंगे मुलायम, अपनाएं ये आसान सी टिप्स

14/01/2026
waxing
फैशन/शैली

हेयर रिमूव करना चाहती हैं तो घर में तैयार करें वैक्स

14/01/2026
Hairstyles
फैशन/शैली

ट्रेडिशनल वेयर्स के साथ बेहद जंचेंगे ये हेयरस्टाइल

14/01/2026
Next Post
Gujiya

होली पर इस टेस्टी मिठाई से कराएं सबका मुंह मीठा, फटाफट नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें

vacancies

अगले साल इस कंपनी में निकलने वाली हैं 9000 नौकरियां, यह होनी चाहिए योग्यता!

24/12/2020
Iman Khalif

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली महिला बॉक्सर निकली पुरुष, इमान खलीफ पर चौंकाने वाला खुलासा

05/11/2024
10 IAS transfers

त्रि-स्तरीय पंचायती चुनाव से पहले यूपी में 10 IAS अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version